फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi addressed nation through 40th mann ki baat

PM मोदी बोले- एक बेटी, 10 बेटों के बराबर, मन की बात की 10 बड़ी बातें...

Sun, 28 Jan 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi addressed nation through 40th mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से 40वीं बार मन की बात की। इस बार मन की बात की शुरुआत पीएम ने महिलाओं के हर क्षेत्र में बढ़ रहे सहयोग की तारीफ के साथ की। आईए आपको बताते है पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन


1. पीएम ने कहा कि एक बेटी, 10 बेटों के बराबर होती है। दस बेटों से जितना पुण्य मिलेगा, एक बेटी से उतना ही पुण्य मिलेगा। यह हमारे समाज में नारी के महत्व को दर्शाता है, और तभी तो, हमारे समाज में नारी को ‘शक्ति’ का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


2. पीएम मोदी ने कल्पना चावला को याद करते हुए कहा कि उनकी 1 फरवरी को पुण्य तिथि है। पीएम ने कहा कि कल्पना दुनिया भर के लाखों युवाओं के प्रेरणा का स्रोत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. पीएम ने कहा कि रक्षा-मंत्री निर्मला सीतारमण ने लड़ाकू विमान सुखोई 30 उड़ाया और अब  तीन बहादुर महिलाएँ भावना कंठ, मोहना सिंह और अवनि चतुर्वेदी फाइटर पायलट बनी हैं और सुखोई-30 में प्रशिक्षण ले रही हैं। 

4. पद्म सम्मान दिए जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि हर साल पद्म-पुरस्कार की परंपरा रही है, लेकिन पिछले तीन सालों में ये प्रक्रिया बदल गई है।

5. अब व्यक्ति की पहचान पर नहीं उसके काम पर पद्म सम्मान दिया जाता है।

6. केरल की आदिवासी महिला लक्ष्मीकुट्टी के लिए पीएम ने कहा कि उन्हें जड़ी-बूटियों में महारत हासिल है। सांप काटने के बाद उपयोग की जाने वाली दवाई बनाने में उन्हें महारत हासिल है।

7. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बापू ने हम सभी को एक नया रास्ता दिखाया है। उस दिन हम ‘शहीद दिवस’ मनाते हैं।

8. प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है इसके लिए पीएम ने कहा कि इस दिन हम विश्वभर में रह रहे भारतीयों के बीच अटूट बंधन का जश्न मनाते हैं।

9. भारतीय हर क्षेत्र में समर्पित है, कोई साइबर सिक्योरिटी, तो कोई जलवायु परिवर्तन पर काम शोध कर रहा है। जहाँ भी हमारे लोग हैं, उन्होंने वहाँ की धरती को किसी न किसी तरीके से सुसज्जित किया है। 


10. छत्तीसगढ़ नक्सलप्रभावित इलाका है, फिर भी आदिवासी महिलाओं ने नई मिसाल पेश की है। ऐसे ख़तरनाक इलाक़े में आदिवासी महिलाएं, ई-रिक्शा चला कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed