फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister Narendra modi address nation by 40th mann ki baat

मन की बात में PM मोदी बोले- कल्पना चावला ने लाखों युवाओं को दी प्रेरणा

Sun, 28 Jan 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
prime minister Narendra modi address nation by 40th mann ki baat

देश को 40 वीं वार संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि नारी को शक्ति का दर्जा दिया गया है। नारी पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधती है। देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने महिलाओं की उड़ान को एक नई दिशा दी है। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि नारी शक्ति हमेशा हमें प्रेरणा देती रही है। पुराणों में कहा गया है कि एक महिला 10 पुरुषों के बराबर होती है। मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर केवल महिला कर्मचारी हैं। महिलाएं देश का गौरव बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं ने ई रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बनकर दिखाया है। स्वरोजगार ने उन्हें सशक्त बनाया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि अब सामान्य लोगों को भी पद्म दिए जा रहे हैं। पिछले तीन सालों में पद्म सम्मान चुनने की प्रक्रिया को बदल दिया गया। अब पद्म सम्मान के लिए व्यक्ति नहीं उसके काम की पहचान जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश में महिलाओं का सम्मान, उनका समाज में स्थान और उनका योगदान, पूरी दुनिया को अचंभित करता आया है। भारतीय विदुषियों की लम्बी परम्परा रही है। वेदों की ऋचाओं को गढ़ने में भारत की बहुत-सी विदुषियों का योगदान रहा है। 

पीएम ने संस्कृत का सलोक सुनाते हुए बताया कि एक बेटी दो बेटों के बराबर है और दस बेटों से जितना पुण्य मिलेगा, एक बेटी से उतना ही पुण्य मिलेगा। महिलाओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि वूमेन अचिवर्स ने 'फर्स्ट लेडिज' पुस्तक भी तैयार की, ताकि पूरा देश इन नारी शक्तियों के बारे में जाने, उनके जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा ले सके।

केरल की आदिवासी महिला लक्ष्मीकुट्टी की कहानी सुनाते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने पांच सो हर्बल दवाई बनाई है। सांप काटने के बाद उपयोग में लाए जाने वाली दवाई बनाने में लक्ष्मीकुट्टी को महारत हासिल है।


महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस दिन को हम शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। पीएम ने कहा कि  चाहे भारत हो या दुनिया, चाहे व्यक्ति हो परिवार हो या समाज-पूज्य बापू जिन आदर्शों को ले करके जिए, पूज्य बापू ने जो बातें हमें बताई, वे आज भी अत्यंत रिलेवैंट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed