फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narenda modi rally in asansol ahead west bengal assembly election sixth phase 2021

आरोप-प्रत्यारोप: आसनसोल में गरजे पीएम मोदी, बोले- बंगाल सरकार ने बर्बाद कर दिया 'मिनी इंडिया'

Sat, 17 Apr 2021 01:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 17 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
prime minister narenda modi rally in asansol ahead west bengal assembly election sixth phase 2021
बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी की रैली - फोटो : Twitter - @BJP4India

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान जारी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दौर के चुनाव के लिए रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी बंगाल के आसनसोल को मिनी इंडिया बताते हुए कहा कि साइकिल से लेकर रेल, कागज से लेकर स्टील और एल्यूमिनियम से लेकर कांच तक पूरे भारत के लोग ऐसी फैक्टरियों में काम करने के लिए यहां आते हैं।

विज्ञापन


संविधान से खुद को ऊपर समझती हैं ममता - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह खुद को देश के संविधान से ऊपर समझती हैं और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने केंद्रीय बलों और सेना तक को ‘‘बदनाम’’ किया और राजनीति के लिए झूठे आरोप लगाए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण सहित अन्य मुद्दों पर बुलाई गई बैठकों में ममता बनर्जी की अनुपस्थिति को मुद्दा बनाते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि ‘‘दीदी’’ अपने अहंकार में इतनी बड़ी हो गई है की हर कोई उन्हें अपने आगे छोटा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से बुलाई गई बैठकों में ममता नहीं आईं - मोदी
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने अनेक बार अनेक विषयों पर बात करने के लिए बैठकें बुलाई है लेकिन दीदी कोई न कोई कारण बताकर इन बैठकों में नहीं आती हैं। कोरोना वायरस को लेकर बुलाई गई पिछली दो बैठकों में बाकी मुख्यमंत्री आए, लेकिन दीदी नहीं आई।’’ उन्होंने कहा यही नहीं, नीति आयोग की संचालन परिषद और गंगा की सफाई के लिए बुलाई गई बैठकों में भी वह नहीं आईं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक दो बार ना आने तो समझ में आता है, लेकिन दीदी ने यही तरीका बना लिया है। दीदी बंगाल के लोगों के लिए कुछ देर का समय नहीं निकाल पाती हैं। यह उन्हें समय की बर्बादी लगता है।’’

खंड-खंड हो गई टीएमसी
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में आगे कहा कि पहले लोग यहां काम करने आते थे लेकिन अब यहां से पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी और मानुष की बात करने वाले दीदी ने यहां माफिया राज फैला दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि चार दौर का मतदान और टीएमसी खंड-खंड हो गई। बाकी चार दौर का मतदान, दीदी का पत्ता साफ हो जाएगा।

बंगाल में बन रही भाजपा की सरकार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पांचवें चरण के मतदान में भी कमल के फूल पर बटन दबाकर, भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंगाल में जो सरकारें रहीं, उनके कुशासन ने आसनसोल को कहां से कहां पहुंचा दिया।

ममता बनर्जी को बताया किसान विरोधी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने वाले कानून बनाए, तो दीदी विरोध में उतर आईं। केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने शुरू किए, तो दीदी ने इससे भी किसानों को वंचित रखा।

ममता बनर्जी ने विकास के नाम पर आपके साथ धोखा किया है। ममता विकास के आगे दीवार बनकर खड़ी हुई हैं। केंद्र ने पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा शुरू की लेकिन वो दीवार बनकर सामने खड़ी हो गईं। शरणार्थियों को शरण देने के लिए केंद्र ने कानून बनाया तो ममता ने इसका विरोध किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजाद करने के लिए कानून बनाया तो ममता नाराज हो गईं। इसलिए बंगाल को डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।

कूचबिहार हिंसा पर ममता बनर्जी कर रहीं राजनीति- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने रैली में आगे कहा कि कूचबिहार में जो हुआ, उस पर कल एक ऑडियो टेप सामने आया है। पांच लोगों की दुखद मृत्यु के बाद दीदी किस तरह राजनीति कर रही हैं, ये इस ऑडियो से पता चला है। इस ऑडियो में कूचबिहार के टीएमसी नेता को कहा जा रहा है कि मारे गए लोगों के शवों के साथ रैली करो।

तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed