{"_id":"592acdec4f1c1bf114bdab55","slug":"prime-minister-modi-thanks-afroz-shah-for-making-mumbais-versova-beach-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने इस शख्स के जज्बे को किया सलाम, चारों तरफ हो रहे चर्चे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने इस शख्स के जज्बे को किया सलाम, चारों तरफ हो रहे चर्चे
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 28 May 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के 33 वर्षीय वकील अफरोज शाह और उनकी टीम को मुंबई के सबसे गंदे वर्सोवा बीच की सफाई के लिए शुक्रिया कहा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 32वें संस्करण में कहा 'पहले इस बीच की गिनती सबसे गंदे बीच के तौर पर होती थी लेकिन अब यह साफ और खूबसूरत बीच में होती है। बीच की सफाई का अभियान एक जन आंदोलन था। मैं अफरोज शाह और उनकी टीम को इसके लिए बधाई देता हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों अफरोज शाह और उनकी टीम और साथ ही बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के प्रयासों ने सबके लिए एक उदाहरण पेश किया है कि अगर किसी पहल के लिए लोग एकजूट हो जाए तो किसी भी मुश्किल लगने वाले काम को बड़ी ही आसानी से निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्सोवा बीच मुंबई के गंदे बीच में से एक माना जाता था, लेकिन 85 हफ्तों के अंदर इस गंदे कहे जाने वाले बीच की लोगों ने मिलकर कायाकलप कर दिया। यहां आम लोगों ने मिलकर बीच पर वर्षों से मौजूद पांच मिलियन किलोग्राम प्लास्टिक और गंदगी को हटा दिया। इस पहल में आम नागरिक ही नहीं बल्कि एक्टर और प्लास्टिक एसोसिएशन ने भी भागीदारी की।
बॉम्बे हाई कोर्ट के 33 वर्षीय वकील अफरोज शाह इस पहल का नेतृत्व किया। वह कई बार वालिंटियर की मदद से सफाई अभियान को अंजाम दे चुके हैं। शाह चाहते हैं कि प्रत्येक नागरिक अपने व्यस्त समय से हर हफ्ते 2 घंटे निकालकर शहर में मौजूद तमाम बीच को साफ करने में मदद करे।