फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister modi forgot constitutional obligation, only 370 memorized

कांग्रेस ने कहा- पीएम मोदी सांविधानिक दायित्व भूले, केवल 370 याद

Sun, 20 Oct 2019 02:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Oct 2019 02:54 AM IST
सार

  • कपिल सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी गरीबों से किए वादे भूल गए हैं उन्हें केवल अनुच्छेद 370 याद है
  • सिब्बल ने कहा कि  हम सावरकर समेत सभी का सम्मान करते हैं
  • सिब्बल ने कहा, 370 हटाने के लिए अमित शाह ने संसद में झूठे तर्क पेश किए

विज्ञापन
Prime Minister modi forgot constitutional obligation, only 370 memorized
नरेंद्र मोदी-कपिल सिब्बल(फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस ने आर्थिक मंदी और अर्थव्यवस्था पर विभिन्न देशी-विदेशी एजेंसियों की रिपोर्ट के हवाले से मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रवक्ता कपिल सिब्बल का कहना है कि पीएम मोदी देश के गरीबों से किए वादे भूल गए हैं उन्हें केवल अनुच्छेद 370 याद है। उन्हें अनुच्छेद 45 जो सरकार का प्राथमिक संवैधानिक कर्तव्य है याद नहीं रहता है। देश में 93 प्रतिशत बच्चों के भोजन में पौष्टिक आहार नहीं मिलता उसकी चिंता नहीं है।

विज्ञापन

हमने तो 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए

सिब्बल ने अर्थव्यवस्था पर एजेंसियों के आंकड़े पेश कर सवाल पूछा कि क्या ये भी अभिजीत बनर्जी की तरह वामपंथी सोच रखती हैं। क्या भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी भी वामपंथी सोच के हैं।पाकिस्तान को किसने तोड़ा तब आप कहां थे। मोदीजी को शायद ये नहीं मालूम कि हमने तो 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए हैं।

विज्ञापन


कश्मीर तो भारत का आंतरिक मामला है हमने तो पाकिस्तान का आंतरिक हिस्सा ही तोड़ दिया था। आप कहते हैं डूब मरो, हम ऐसी भाषा नहीं बोलते लेकिन किसे डूब मरना चाहिए जनता तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिब्बल ने साफ किया हम सावरकर समेत सभी का सम्मान करते हैं लेकिन आप जवाब दें कि आप महात्मा गांधी और सावरकर में किसे या दोनों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा इतिहास गोडसे का भी है और गांधी का भी लेकिन हमने गांधी के इतिहास को गले लगाया है।

सिब्बल ने कहा पीएम ने बैंक घोटाले को लेकर कुछ नहीं बोला

Prime Minister modi forgot constitutional obligation, only 370 memorized
कपिल सिब्बल

सिब्बल ने कहा पीएम ने महाराष्ट्र चुनाव में पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक को लेकर कुछ नहीं बोला

सिब्बल ने कहा पीएम ने महाराष्ट्र चुनाव में पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक को लेकर कुछ नहीं बोला। बैंक से जुड़े 12 निदेशक भाजपा से जुड़े हैं इसलिए उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को जांच में नहीं लगाया। चार खातेदारों की मौत हो चुकी है। जबकि पीएम को 370 याद है सोमवार को भूल जाएंगे कि पीड़ितों की क्या जरूरत है। तीन सालों में बेरोजगारी के चलते नौ हजार गरीब गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने को मजबूर हुए लेकिन इसको लेकर कोई भाषण नहीं दिया।

सिब्बल ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से गृह मंत्री अमित शाह के संसद में जम्मू-कश्मीर में 370 को लेकर दिए गए तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों से कई मामलों में बेहतर और आगे रहा है।

गरीबी, रोजगार, आमदनी, स्वास्थ्य, शिक्षा और उन्नति जैसे आंकड़ों में जम्मू-कश्मीर बेहतर रहा है। 370 हटाने के लिए अमित शाह ने संसद में झूठे तर्क पेश किए जबकि इसे हटाने के लिए कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ की राजनीति और झूठ का प्रचार किया जा रहा है। विवादित मुद्दे उठाकर चुनाव तो जीता जा सकता है लेकिन देश को भारी नुकसान हो रहा है।

प्रियंका ने कहा, आपका काम अर्थव्यवस्था सुधारना, न कि कॉमेडी सर्कस चलाना

Prime Minister modi forgot constitutional obligation, only 370 memorized
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

आपका काम अर्थव्यवस्था सुधारना, न कि कॉमेडी सर्कस चलाना: प्रियंका  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर अर्थव्यवस्था को लेकर नोबेल पुरस्कार पाने वाले अभिजीत बनर्जी की उपलब्धियों को नकराने पर अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर तंज कसा है। प्रियंका ने लिखा है कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया और नोबेल जीता। अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed