फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime conspirator in RSS worker murder in Palakkad arrested Kerala news in Hindi

केरल: पलक्कड़ में संघ कार्यकर्ता की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीआई का पदाधिकारी होने का संदेह

Mon, 24 Jan 2022 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 24 Jan 2022 09:46 PM IST
सार

पिछले साल नवंबर में एक आरएसएस कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Prime conspirator in RSS worker murder in Palakkad arrested Kerala news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल के पलक्कड़ जिले में पिछले साल नवंबर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद हारून आरएसएस कार्यकर्ता ए संजीत की हत्या की साजिश में शामिल था। उसे पलक्कड़ के पास चेरपुलस्सेरी से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हारून इस मामले में गिरफ्तार किया गया 10वां आरोपी है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हारून एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) का पदाधिकारी है। पलक्कड़ के पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने बताया कि मोहम्मद हारून ने हत्या के लिए हमलावरों का चयन किया था और भागने में उनकी मदद की थी।

विज्ञापन

पुलिस को अभी एक और व्यक्ति की है तलाश
इस मामले में पुलिस अभी एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है जो हत्या में सीधे तौर पर संलिप्त था। मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सलाम को हाल ही में एक स्थानीय अदालत ने जमानत दी है। पुलिस इसके खिलाफ अपील दायर करने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और एक एसडीपीआई का पदाधिकारी है।

15 नवंबर को दिनदहाड़े हुई थी संजीत की हत्या
27 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता ए संजीत की हत्या 15 नवंबर को कर दी गई थी जब वह अपनी पत्नी को उसके काम के स्थान पर ले जा रहे थे। संजीत की पत्नी ने हाल ही में इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध करते हुए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर अदालत ने इस मामले में जांच की स्थिति पर राज्य सरकार को रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

भाजपा और संघ परिवार संगठन आरोप लगाता रहा है कि  इस दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं का हाथ था। एसडीपीआई, इस्लामी संगठ पीएफआई की राजनीतिक इकाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed