फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prima facie, malls don't have rights to collect parking fees: Kerala HC

केरल हाई कोर्ट: मॉल को पार्किंग शुल्क लेने का अधिकार नहीं, जानिए पूरा मामला 

Fri, 14 Jan 2022 07:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Amit Mandal Updated Fri, 14 Jan 2022 07:59 PM IST
सार

हालांकि अदालत ने मॉल ने शुल्क लेने से रोकने के लिए नहीं कहा, लेकिन कहा कि यह उसके जोखिम पर होगा।

विज्ञापन
Prima facie, malls don't have rights to collect parking fees: Kerala HC
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी मॉल को पार्किंग शुल्क लेने का अधिकार नहीं है और कलामास्सेरी नगरपालिका से पूछा कि क्या उसने एर्नाकुलम में लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल को इसके लिए कोई लाइसेंस जारी किया था। न्यायमूर्ति पी वी कुन्हीकृष्णन ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मॉल अवैध रूप से ग्राहकों से पार्किंग शुल्क ले रहा था, हालांकि अदालत ने मॉल ने शुल्क लेने से रोकने के लिए नहीं कहा, लेकिन कहा कि यह उसके जोखिम पर होगा।

विज्ञापन


अदालत ने अपने आदेश में कहा कि भवन नियमों के अनुसार, भवन निर्माण के लिए पार्किंग की जगह के लिए पर्याप्त जगह आवश्यक है। पार्किंग की जगह इमारत का हिस्सा होती है। बिल्डिंग परमिट इस शर्त पर जारी किया जाता है कि वहां पार्किंग की जगह होगी। इस शर्त के आधार पर इमारत का निर्माण किया जाता है। सवाल यह है कि इमारत के निर्माण के बाद क्या भवन का मालिक पार्किंग शुल्क ले सकता है। प्रथम दृष्टया मेरी राय है कि यह संभव नहीं है। 
विज्ञापन


अदालत ने नगर पालिका से इस मुद्दे के संबंध में अपने रुख के बारे में एक बयान दर्ज करने के लिए कहा है और मामले की आगे की सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तारीख तय की है। इस रिट याचिका पर आखिरी फैसला प्रतिवादी (लुलु मॉल) द्वारा पार्किंग शुल्क संग्रहण के संदर्भ में बिल्डिंग परमिट पर निर्भर करेगा। लेकिन मैं यह स्पष्ट करता हूं कि वे अपने जोखिम पर पार्किंग शुल्क जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता फिल्म निर्देशक पॉली वडक्कन ने तर्क दिया कि मॉल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह ग्राहकों को मुफ्त पार्किंग उपलब्ध कराए। 2 दिसंबर को वडक्कन से मॉल में पार्किंग शुल्क के नाम पर 20 रुपये लिए गए थे जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed