फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prices of pulses increasing due to delay in southwest monsoon in the pulse growing areas of Madhya Pradesh, Maharashtra and Gujarat

महंगाई का साया: मानसून में देरी के चलते महंगी होंगी दालें, अरहर-उड़द के दामों में पांच फीसदी तक का उछाल

Fri, 01 Jul 2022 01:14 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:14 PM IST
सार

व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द बारिश शुरू हो जाती है तो बाजार स्थिर हो जाएगा, क्योंकि तब फसल तैयार होने में देरी की आशंका खत्म हो जाएगी। चेन्नई में एफएक्यू उड़द की कीमत बीते शनिवार को 7,250 से 7,350 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। जो मंगलवार की सुबह 7,425 रुपये क्विंटल पहुंच गई...

विज्ञापन
prices of pulses increasing due to delay in southwest monsoon in the pulse growing areas of Madhya Pradesh, Maharashtra and Gujarat
दालें - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

देश में करीब तीन माह की सुस्ती के बाद एक बार फिर दलहन के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इस तेजी की वजह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के दलहन उत्पादन वाले इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी को माना जा रहा है। देश के प्रमुख थोक बाजारों में पिछले सप्ताह से यह तेजी देखी गई है। अरहर दाल में पांच फीसदी तो उड़द की कीमतों में करीब 3-4 फीसदी की तेजी आई है। भारतीय मौसम विभाग के हाल के आंकड़ों के मुताबिक 28 जून तक देश भर में बारिश सामान्य से 10 फीसदी कम रही है। इसमें भी दलहन उत्पादक इलाकों मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में कुल बारिश सामान्य से 31 फीसदी तक कम रही है। सोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक नौ राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पहुंच चुका है और वहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

विज्ञापन

एक जून से 28 जून के बीच मानसून

क्षेत्र                           वास्तविक      सामान्य          प्रतिशत बदलाव
पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत       359.1           302.7            18.63
उत्तर पश्चिमी भारत           54.9             67.7           -18.91
मध्य भारत                   105.5           153               -31.5
दक्षिण प्रायद्वीप              127              149               -14.77
कुल                           134.6         149.8               -10.15

स्रोत: भारतीय मौसम विभाग (आंकड़े: मिलीमीटर में)

उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर में 24 जून तक दलहन का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 36 फीसदी कम है। वहीं अरहर की बुआई का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 55 फीसदी कम है। वहीं उड़द का रकबा 52 फीसदी कम है। आल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के मध्यप्रदेश से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में मानसून आने के साथ ही जून महीने में व्यापक पैमाने पर अरहर और उड़द की बुआई हो जाती है। लेकिन इस बार बुआई में देरी हो रही है। पहले 10 जून को मानसून आने की उम्मीद की गई थी। इसके बाद 15 जून को आने की उम्मीद की गई। अब 28 जून भी पार कर गया और बारिश में कोई तेजी नहीं आई है। इसकी वजह से दलहन की कीमतों में तेजी आ रही है।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द बारिश शुरू हो जाती है तो बाजार स्थिर हो जाएगा, क्योंकि तब फसल तैयार होने में देरी की आशंका खत्म हो जाएगी। चेन्नई में एफएक्यू उड़द की कीमत बीते शनिवार को 7,250 से 7,350 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। जो मंगलवार की सुबह 7,425 रुपये क्विंटल पहुंच गई। आयातित उड़द की कीमत भी शनिवार से करीब 15 डॉलर बढ़कर 940 से 1040 डॉलर प्रति टन के भाव बिकी। चेन्नई के बाजार में अरहर की कीमत पिछले सप्ताह 6,300 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो मंगलवार को बढ़कर 6,325 से 6,450 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई के बाजारों में अच्छी हो रही आवक

दाल मिल एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस समय चेन्नई के बाजारों में अच्छी आवक हो रही है। इसकी वजह से व्यापारी उसे मानक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। अन्य दलहन में मसूर और मूंग की कीमत भी बढ़ी है, जबकि चने की कीमत में इस अवधि के दौरान मामूली कमी आई है। अप्रैल से जून सामान्यतया दलहन की मांग के हिसाब से कमजोर महीने होते हैं क्योंकि ग्राहकों के पास अन्य विकल्प उपलब्ध होते हैं। कीमतों में यह बढ़ोतरी कमजोर मानसून की वजह से है। अगर मानसून में संतोषजनक प्रगति नहीं होती है, तो अगले 3-4 दिन कीमत बढ़ी हुई रह सकती है और दीवाली के बाद यह एमएसपी से ऊपर पहुंच सकती है।

अच्छी बारिश से बंधी है उम्मीदें

मौसम विभाग का कहना है कि अब कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में बिहार के शेष इलाकों, उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर और गुजरात के शेष इलाकों, राजस्थान के कुछ इलाकों, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के शेष इलाकों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed