फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prices of Onions fall in many cities with Government steps Big metro getting Relief Delhi Mumbai news and upda

Onion Price: सरकार के इस कदम से 5 रुपए गिरे प्याज के रेट, इन बड़े शहरों में भाव कम करने के लिए बनाया ये प्लान

Mon, 16 Sep 2024 05:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 Sep 2024 05:41 PM IST
सार

सरकार ने प्याज के रेट को नियंत्रित करने के लिए अब कोलकाता, पटना, रांची, भुवनेश्वर और गुवाहाटी सहित कई प्रमुख शहरों में भी इसकी बिक्री कर रही है। सरकार ये ब्रिकी मोबाइल वैन और एनसीसीएफ और नैफेड के आउटलेट के जरिए कर रही है।

विज्ञापन
Prices of Onions fall in many cities with Government steps Big metro getting Relief Delhi Mumbai news and upda
प्याज के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में बढ़े प्याज के रेट को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल करना शुरू कर दिया है। सरकार के कदम का असर अब बाजार में दिखने लगा है। दिल्ली—मुंबई की सरकारी दुकानों पर 35 रुपये किलो प्याज की बिक्री शुरू होने के बाद रिटेल मार्केट में इसकी कीमतों में गिरावट आई है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का कहना है कि,केंद्र सरकार के सब्सिडी वाले प्याज बिक्री शुरू करने के चलते दिल्ली में खुदरा प्याज की कीमत 60 रुपये से घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि मुंबई में 61 रुपये से घटकर 56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चेन्नई में खुदरा प्याज की कीमत 65 रुपये से घटकर 58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन


सरकार ने प्याज के रेट को नियंत्रित करने के लिए अब कोलकाता, पटना, रांची, भुवनेश्वर और गुवाहाटी सहित कई प्रमुख शहरों में भी इसकी बिक्री कर रही है। सरकार ये ब्रिकी मोबाइल वैन और एनसीसीएफ और नैफेड के आउटलेट के जरिए कर रही है। इसमें प्याज 35 रुपये प्रति किलो के दाम से बेचा जा रहा है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि, प्याज की बढ़ते मांग को देखते हुए सरकार ने सब्सिडी वाले प्याज की मात्रा बढ़ाने और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, केंद्रीय भंडार आउटलेट और मदर डेयरी के सफल स्टोर को शामिल करने के लिए वितरण चैनलों का विस्तार करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पास है अभी इतना स्टॉक
उपभोक्ता मामले का मंत्रालय प्याज के रेट को कमर के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 4.7 लाख टन प्याज के बफर स्टॉक है। दूसरी तरफ इस साल खरीफ बुवाई क्षेत्र में वृद्धि के साथ सरकार को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में प्याज की कीमतें नियंत्रित में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed