फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prices of domestic gas cylinders have increased, petrol has become costlier by Rs 19.03 and diesel by Rs 17.36 in less than nine months

महंगाई: पेट्रोल-डीजल और सिलंडर के दाम उच्च स्तर पर, त्योहारों और शादियों के सीजन से पहले सब हुआ महंगा

Wed, 06 Oct 2021 12:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 PM IST
सार

बुधवार को तेल कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ा दिए हैं। दामों की इस बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए। वहीं पांच किलो वाला सिलेंडर अब 502 रुपये में मिलेगा...

विज्ञापन
prices of domestic gas cylinders have increased, petrol has become costlier by Rs 19.03 and diesel by Rs 17.36 in less than nine months
महंगे हुए गैसे सिलंडर और पेट्रोल-डीजल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के साथ शादियों का सीजन भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके पहले ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। एक तरफ जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ नौ महीने से भी कम समय में पेट्रोल 19.03 रुपये और डीजल 17.36 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली समेत कई राज्यों में पेट्रोल के दाम सौ रुपये के पार हो गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को तेल कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ा दिए हैं। दामों की इस बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए। वहीं पांच किलो वाला सिलेंडर अब 502 रुपये में मिलेगा। तेल कंपनियों ने एक अक्तूर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ाए थे।
विज्ञापन


इस माह की शुरुआत के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया था। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन बुधवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कोलकाता में जहां रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है। वहीं, मुंबई में 899.50 रुपये है। जबकि चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले प्रति सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल में दोगुनी हो गई कीमत

अमर उजाला से चर्चा में जानकारों ने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लग रहा था कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के पार जा सकती है। मुंबई में कीमतें 900 रुपये करीब आ चुकी हैं। वहीं, पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे। एक जनवरी से एक सितंबर तक रसोई गैस की कीमत में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रसोई गैस की कीमत पिछले सात सालों में दोगुनी से अधिक हो गई हैं। एक मार्च 2014 को 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपये थी।

डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी

इधर, पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढोत्तरी देखी जा रही है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल में 30 पैसे और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 102.94 रुपये और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। देश के 26 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल 19.03 रुपये और डीजल 17.36 रुपये तक महंगा हुआ है। जबकि इसी साल जनवरी में पेट्रोल के दाम 83.97 रुपये और डीजल 74.12 रुपये प्रति लीटर थे।

पीएनजी और सीएनजी के दाम भी बढ़े

दूसरी तरफ नेचुरल गैस के दाम बढ़ने से रसाई गैस के साथ-साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के भाव 2.55 रुपये प्रति किलो तक बढ़ाए हैं। वहीं, PNG की कीमतों में 2.10 रुपये प्रति घन मीटर का इजाफा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed