फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Price of commercial LPG hiked by Rs 25 on first day of New Year 2023

महंगाई का झटका: नए साल के पहले दिन महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें अब कितना करना पड़ेगा भुगतान?

Sun, 01 Jan 2023 10:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Jan 2023 10:47 AM IST
सार

साल 2023 में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हो गई है।

विज्ञापन
Price of commercial LPG hiked by Rs 25 on first day of New Year 2023
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : Social Media

विस्तार

साल 2023 में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हो गई है। इस वृद्धि के बाद से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये में बेचे जाएंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


चार महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट चेक करें
दिल्ली-     1053 रुपये
मुंबई-       1052.5 रुपये
कोलकाता- 1079 रुपये
 चेन्नई-       1068.50 रुपये

ओएमसी ने पिछली बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसे संचयी रूप से बढ़ाकर 153.5 रुपये कर दिया गया था। कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। ओएमसी ने पहली बार मार्च 2022 में 50 रुपये की बढ़ोतरी की, फिर मई महीने में फिर से 50 रुपये और 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की। आखिरकार उसने पिछले साल जुलाई में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed