फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prez Murmu says terrorism remains curse for humanity during dinner organized for Angola counterpart Lourenco

Droupadi Murmu: 'मानवता के लिए अभिशाप बना आतंकवाद', अंगोला के समकक्ष लॉरेंको के रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति

Sun, 04 May 2025 12:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 12:32 AM IST
सार

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेंको भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। उनके लिए शनिवार रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने आतंकवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आंतकवाद मानवता के लिए अभिशाप बना हुआ है, और इसकी हर रूप में निंदा की जानी चाहिए।  

विज्ञापन
Prez Murmu says terrorism remains curse for humanity during dinner organized for Angola counterpart Lourenco
अंगोला के समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेंको के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप बना हुआ है। इसकी हर रूप में स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह बात अंगोला के समकक्ष जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लॉरेंको के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान कही। लॉरेंको भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने अफ्रीका में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने में अंगोला द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना भी की।  

विज्ञापन

Prez Murmu says terrorism remains curse for humanity during dinner organized for Angola counterpart Lourenco
रात्रिभोज के दौरान संबोधित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने रात्रिभोज के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर राष्ट्रपति लॉरेंको की सहानुभूति और समर्थन की मजबूत अभिव्यक्ति की भी सराहना की। बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम के बायसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया था। आतंकियों ने गोली मारकर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। 

ये भी पढ़ें: India-Angola Ties: 'भारत-अफ्रीका के रिश्तों को भी मिलेगी नई दिशा', अंगोला के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन

Prez Murmu says terrorism remains curse for humanity during dinner organized for Angola counterpart Lourenco
राष्ट्रपति भवन में अंगोला के समकक्ष का स्वागत करतीं राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : पीटीआई

लॉरेंको का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने किया स्वागत
इससे पहले दिन में राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में लॉरेंको का औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंगोला के राष्ट्रपति की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है, क्योंकि इस साल भारत और अंगोला राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता संभालने के लिए लॉरेंको को दी बधाई
राष्ट्रपति ने लॉरेंको को अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता संभालने के लिए बधाई भी दी। राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को इसके पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था, जिससे बहुपक्षीय मंच पर अब अफ्रीका की आवाज सुनी जा रही है। इस दौरान राष्ट्रपति ने अंगोला सहित अफ्रीकी देशों के साथ भारत की विशेष मित्रता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन जैसी पहलों के माध्यम से सभी अफ्रीकी देशों के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी और स्थायी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Prez Murmu says terrorism remains curse for humanity during dinner organized for Angola counterpart Lourenco
अंगोला के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करतीं राष्ट्रपति - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति ने अंगोला के भारतीय प्रवासियों की सराहना भी की
राष्ट्रपति मुर्मू ने अंगोला में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भारत और अंगोला के बीच एक पुल की तरह काम करते हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत हमेशा दुनिया के विकासशील देशों की आवाज बनकर उनके हितों और आकांक्षाओं की वकालत करता आया है। 

ये भी पढ़ें: India-Angola: अंगोला के राष्ट्रपति लॉरेंसो का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत, भारत यात्रा को ऐतिहासिक बताया

Prez Murmu says terrorism remains curse for humanity during dinner organized for Angola counterpart Lourenco
अंगोला के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई

पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए मिलकर काम करने पर जताई सहमति
राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, भारत और अंगोला के राष्ट्रपति इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों को मिलकर न केवल अपने नागरिकों की भलाई के लिए, बल्कि पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए भी मिलकर काम जारी रखना चाहिए। इससे पहले, दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंगोला के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने अफ्रीकी राष्ट्र के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सहायता की भी घोषणा की। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और लॉरेंको के बीच हुई बातचीत के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed