फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pretext of film showing two youth sexually harrased minor girl in Hyderabad, arrested

हैदराबाद: फिल्म दिखाने के बहाने नाबालिग के साथ युवकों ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 02:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 23 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
pretext of film showing two youth sexually harrased minor girl in Hyderabad, arrested
सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद के दो युवकों को पुलिस ने कथित तौर पर 11 साल की लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी लड़की को फिल्म दिखाने के बहाने एक खाली पड़ी इमारत में ले गए थे। दोनों आरोपियों की उम्र 23 से 25 साल के बीच है। नाबालिग उसी इलाके में रहती है जहां आरोपी रहते हैं।

विज्ञापन


एक आरोपी ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है। आरोपी ने लड़की और उसकी आठ साल की चचेरी बहन को बीते शनिवार को लालच देते हुए कहा था कि वह उन्हें फिल्म दिखाएंगे। सिनेमा हॉल ले जाने के बजाए वह दोनों को मोटरसाइकिल पर सैदाबाद में खाली पड़ी इमारत में लेकर चले गए।
विज्ञापन


सैदाबाद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केवीएल नरसिम्हा राव ने बताया कि दोनों युवक लड़की को परिसर के तहखाने में ले गए और वहां कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। फूड डिलिवरी करने वाला शख्स घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। वहीं दूसरे शख्स को स्थानीय लोगों ने दोनों लड़कियों के साथ बिल्डिंग से बाहर आते हुए देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि नाबालिग के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed