फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pressure increased on cm Devendra Fadnavis after the Yogi Government's Farmer's debt waiver decision

किसान कर्जमाफी : योगी के फैसले के बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक में हलचल, फडणवीस पर बढ़ा दबाव

Wed, 05 Apr 2017 06:39 AM IST
amarujala.com, Presented By : संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com, Presented By : संदीप भ्ाट्ट Updated Wed, 05 Apr 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
pressure increased on cm Devendra Fadnavis after the Yogi Government's Farmer's debt waiver decision

सुरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई। उत्तर प्रदेश में किसान कर्जमाफी के फैसले के बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसान कर्जमाफी के निर्णय से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य के किसानों की कर्जमाफी का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


विपक्ष ने तीन दिन में किसानों का कर्ज माफ की मांग कर फडणवीस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।सूबे की भाजपानीत फडणवीस सरकार ने पांच साल में किसानों का कर्जमाफ करने का वादा किया है लेकिन यूपी में किसान कर्जमाफी के  बाद मामला और अधिक तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


एनसीपी सुप्रीमो ने कहा है कि अगर किसानों का कर्जमाफ नहीं होता है तो किसान आत्महत्या करने के बजाए सरकार की नींद हराम कर दें। शरद पवार के भतीजे एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने फडणवीस सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि सरकार तीन दिन में निर्णय लें अन्यथा किसानों की कर्जमाफी के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी अविलंब कर्जमाफी की मांग की है। महाराष्ट्र में 1 करोड़ 36 लाख किसान हैं जिसमें से 31 लाख किसान कर्जदार हैं। किसान कर्जमाफी के लिए 30 हजार करोड़ की आवश्यकता है। राज्य में 1 करोड़ सात लाख सीमांत किसान हैं जिनकी खेती 3 एकड़ से कम है।

वहीं, ढाई एकड़ जमीनधारक किसानों की संख्या 67 लाख है। सीमांत किसानों के कर्ज की सीमा तकरीबन 10 हजार करोड़ रुपये है, जबकि बड़े किसान जो 5 एकड़ या उससे अधिक खेती है वह 20 हजार करोड़ रुपये के  कर्जदार हैं।

राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि यूपी में किसान कर्जमाफी का वादा पूरा किया है तो महाराष्ट्र में भी वादा निभाएंगे। उचित समय पर किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा। फिलहाल, सरकार किसानों की आत्मनिर्भरता के लिए योजनाएं अमल में ला रही है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की गिनती किसान आत्महत्याग्रस्त वाले राज्यों में होती है। 31 साल पहले अमरवती जिले के साहेबराव नामक किसान की आत्महत्या को सूबे में पहली किसान आत्महत्या के रूप में जाना जाता है। उसके बाद अब तक हजारों किसान बैंक व साहूकार के कर्ज से मुक्त होने के लिए मौत को गले लगा चुके हैं।

उद्धव ठाकरे ने दी योगी को बधाई

pressure increased on cm Devendra Fadnavis after the Yogi Government's Farmer's debt waiver decision
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने योगी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ करने के लिए योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।

शवयात्रा लेकर मुंबई पहुंचा किसान
किसान कर्जमाफी को लेकर गरमाई राजनीति के बीच महाराष्ट्र के सांगली जिले का विजय जाधव नामक एक किसान प्रतीकात्मक शव यात्रा लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचा। जाधव का कहना है कि मुंबई में सभी मंत्रियों और नेताओं के घर किसान शवयात्रा लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास वर्षा पर शव का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed