{"_id":"5f8f47c08ebc3e9be418ce52","slug":"press-council-of-india-says-newspapers-should-avoid-predicting-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजों पर कैसी भी भविष्यवाणी करने वाले लेख छापने से बचें अखबार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव नतीजों पर कैसी भी भविष्यवाणी करने वाले लेख छापने से बचें अखबार
Wed, 21 Oct 2020 01:56 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को प्रिंट मीडिया से चुनाव परिणामों पर भविष्यवाणी करने वाले लेख छापने से बचने को कहा। पीसीआई ने कहा, 28 अक्तूबर से 7 नवंबर तक ऐसे लेख न छापे जाएं जिनमें किसी भी तरह से नतीजों का अनुमान या भविष्यवाणी की गई हो।
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा इस मामले पर ध्यान केंद्रित करने के बाद पीसीआई ने बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव के मद्देनजर यह सलाह दी है ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
पीसीआई ने कहा, ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडर, राजनीतिक विश्लेषकों या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किसी भी रूप या तरीके से चुनाव के परिणामों की भविष्यवाणी धारा 126 ए का उल्लंघन है।
विज्ञापन
इसलिए प्रिंट मीडिया को सलाह दी जाती है कि 28 अक्तूबर की सुबह 7 बजे से 7 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक ऐसी सामग्री को प्रकाशित न करें जिससे नतीजों से जुड़ी कोई राय बनती जाहिर हो। बिहार में तीन चरणों में 28 अक्तूबर, 3 और 7 नवंबर को मतदान होना है जिसकी मतगणना 10 नवंबर को होगी।