{"_id":"62ce102d9c721b173452b029","slug":"presidential-election-mr-ballot-box-left-while-sitting-on-the-front-seats-of-the-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Presidential Election: ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ विमान की अगली सीटों पर बैठ हुए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Presidential Election: ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ विमान की अगली सीटों पर बैठ हुए रवाना
Wed, 13 Jul 2022 05:52 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 13 Jul 2022 05:52 AM IST
सार
लखनऊ सहित 14 राजधानियों के लिए मंगलवार तक मिस्टर बैलेट बॉक्स रवाना कर दिए गए, वहीं 16 बॉक्स बुधवार को रवाना होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मत पेटियों को विमानों से विभिन्न राज्यों में यात्रियों की तरह भेजा जा रहा है। उनके लिए विमान में ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ नाम से टिकट बुक किए जा रहे हैं और उन्हें अंग्रेजी के सर्वनाम ‘ही’ से संबोधित किया जा रहा है। सीट भी सबसे आगे की दी जा रही है ताकि चुनाव अधिकारी की उनसे नजर न हटे।
विज्ञापन
लखनऊ सहित 14 राजधानियों के लिए मंगलवार तक मिस्टर बैलेट बॉक्स रवाना कर दिए गए, वहीं 16 बॉक्स बुधवार को रवाना होंगे। संसद और दिल्ली विधानसभा के बॉक्स भी बुधवार को भेजे जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बैलेट बॉक्स सड़क से भेजे जा रहे हैं। इन्हें ले जाने के लिए संबंधित राज्य के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और वहां के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी भी चुनाव आयोग मुख्यालय निर्वाचन सदन पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए सभी विस्तृत निर्देशों व एसओपी का पूरा पालन होगा। मतदान पूरा होने पर बैलेट बॉक्स व अन्य चुनाव सामग्री अगली उपलब्ध पहली उड़ान से वापस रिटर्निंग ऑफिसर के पास भेजी जाएगी, जो इस बार राज्यसभा महासचिव होंगे।
विज्ञापन