फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential election: BJP has approached 7 parties, venkaiah naidu talked to Pawar and Chandra Babu

राष्ट्रपति चुनाव: 7 दलों से संपर्क साध चूकी है भाजपा, वेंकैया ने पवार और चंद्र बाबू से की बात

Thu, 15 Jun 2017 09:42 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jun 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Presidential election: BJP has approached 7 parties, venkaiah naidu talked to Pawar and Chandra Babu
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन करने के लिए बनी भाजपा की समिति ने अब तक 7 दलों से संपर्क साधा है। दिल्ली से बाहर गए वेंकैया नायडू ने गुरूवार को रांकपा प्रमुख शरद पवार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्र बाबू नायडू ने फोन पर राष्ट्रपति चुनाव के मामले में बातचीत की है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि चंद्र बाबू ने वेंकैया को आश्वस्त किया है कि इस मामले में उनकी पार्टी पीएम मोदी के निर्णय के साथ खडी रहेगी। तो शरद पवार ने नायडू को कुछ स्पष्ट कहने के बजाय राजनीतिक उत्तर दिया है। पवार ने नायडू से कहा है कि वे अगले कुछ दिनों दिल्ली में ही रहने वाले हैं। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव के मामले में वे आगे की चर्चा दिल्ली में ही करेंगे। दरअसल पंवार को भी विपक्ष की ओर से संभावित उम्मीदवारों में गिना जा रहा है। अब भाजपा चयन समिति के सदस्य नायडू ने पवार से संपर्क कर उनपर सियासी डोरे डाल दिए हैं। 
विज्ञापन


7 दलों से हो चूका है भाजपा का संपर्क 
राष्ट्रपति चुनाव में कौन सा दल किस ओर जाएगा यह बेशक समय तय करेगा। मगर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जरिए बनी चुनाव समिति ने अपना कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। जिससे की विपक्ष की रणनीति भी बिगडी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि भाजपा की इस चयन समिति ने अब तक 7 दलों से अपना संपर्क साधा है। बुधवार को समिति के सदस्य वेंकैया नायडू ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सीपीएम नेता सीतारमा येचूरी, बसपा नेता सतीश मिश्र, रांकपा, एआईएनसी और अंबुमणी रामदौश से संपर्क साधा था। तो गुरूवार को नायडू ने कदम आगे बढाते हुए टीडीपी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू और शरद पंवार से भी राष्ट्रपति चुनाव के मामले में चर्चा की है। जिससे भाजपा के जरिए संबंध साधने वाले दलों की संख्या 7 हो गई है। 


शुक्रवार को सोनिया, येचूरी से मिलेंगे भाजपा नेता 
सूत्र बताते हैं कि वेंकैया नायडू शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ वे शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राष्ट्रपति चुनाव पर उनकी पसंद जानने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं का समय सीपीएम नेता सीताराम येचूरी से मिलने का है। बताया जा रहा है कि सोनिया और येचूरी का रूख जानने के बाद ही भाजपा नेता अन्य दलों के नेताओं से मिलने का कार्यक्रम तय करेंगे। इस बीच राष्ट्रपति उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। बुधवार के दो नामांकन के बाद गुरूवार को दिल्ली के जीवन कुमार ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन भरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed