{"_id":"59773ec84f1c1b5c4a8b49d9","slug":"president-swearing-ceremony-kejriwal-looking-at-the-chair-is-sitting-at-the-back-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ समारोह: कुर्सी तलाशते दिखे केजरीवाल, सबसे पीछे बैठी ममता को PM ने बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शपथ समारोह: कुर्सी तलाशते दिखे केजरीवाल, सबसे पीछे बैठी ममता को PM ने बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रही मीरा कुमार 40 मिनट तक साथ-साथ बैठे। मगर इस दौरान दोनों की ना तो एक बार निगाहें मिलीं और न ही दोनों ने एक दूसरे से एक बार भी बातचीत ही की।
विज्ञापन
इस समारोह में कुर्सी तलाशते दिखे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सबसे पीछे की पंक्ति में बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सहारा मिला। ममता ने उन्हें अपनी पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन से बुलवाया और अपने बगल वाली कुर्सी पर जगह दी। समारोह खत्म होने पर वापस लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बनर्जी को सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे देखा तो बुला कर दो-तीन मिनट बात की।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में आगे की पंक्ति में जगह पाने वाले बिहार के सीएम काफी पहले अपनी सीट पर बैठ गए। उनकी बगल वाली सीट मीरा कुमार केलिए आवंटित थी। कुछ ही देर बाद मीरा उनके बगल में बैठ गईं। मगर इन दोनों के बीच एक बार भी बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन
इस दौरान नीतीश लगातार कुछ पढ़ते देखे गए। जब भी कोई उनसे मिलता तो खड़े हो कर अभिवादन स्वीकार करते और बैठ जाते। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश ने विपक्ष की उम्मीदवार के बदले राजग उम्मीदवार कोविंद को समर्थन दिया था।
इसी दौरान समारोह स्थल पर पहुंचे केजरीवाल ने कुछ देर तक नेताओं से मुलाकात करते रहे। इसके बाद वहीं खड़े हो कर कुर्सी तलाशते दिखे। सभी मुख्यमंत्रियों को उनकी कुर्सियां बताने वाला कोई भी उनके पास नहीं आया। इसी बीच सबसे पीछे की पंक्ति में बैठी ममता ने सांसद डेरेक को उनके पास भेजा। फिर अपनी बगल वाली कुर्सी पर जगह दी। दोनों नेता आधे घंटे से अधिक समय तक एक दूसरे से बात करते रहे।
शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने पर वापस लौट रहे पीएम मोदी की निगाह ममता पर पड़ी। उन पर निगाह पड़ते ही उन्होंने इशारे से उन्हें अपने पास बुलाया। ममता तेजी से उनके पास पहुंची और दोनों के बीच खड़े खड़े ही दो-तीन मिनट बात हुई। समारोह में पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी हालचाल पूछा।