फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President's advice to administrative officers, said- benefits of development to deprived sections of society

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति की नए प्रशासनिक अफसरों को सलाह, कहा- विकास का लाभ समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचाएं

Fri, 07 Mar 2025 06:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 07 Mar 2025 06:04 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले अधिकारियों को पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने पर बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अधिकारियों को अपनी नई भूमिका में उदाहरण पेश करना चाहिए( 

विज्ञापन
President's advice to administrative officers, said- benefits of development to deprived sections of society
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के एक समूह को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने उनको सलाह दी कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों और खासकर वंचित लोगों तक पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को अपने कामकाज में स्थिरता और समावेशिता के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। उन्होंने अफसरों को प्रशासनिक कामकाज और सरकारी नीतियों-कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के दौरान राष्ट्रीय और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि शासन का सार लोगों की जरूरतों के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता में है। साथ ही, विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों, खासकर वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले अधिकारियों को राष्ट्रपति ने पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने पर बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अधिकारियों को अपनी नई भूमिका में उदाहरण पेश करना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को सार्वजनिक सेवा के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। नागरिक-केंद्रित प्रशासन लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देता है।इमें गरीबों और वंचितों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भावी अफसरों को सलाह दी कि  नीतियों और कार्यक्रमों को इस तरह से लागू किया जाए कि लोगों की चिंताओं को कम किया सके। वे जो निर्णय लेते हैं और जो नीतियां लागू करते हैं, उनसे देश और लोगों के विकास में योगदान मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि जब जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण क्षरण की चुनौतियों से निपटा जाता है, तो पर्यावरण के अनुकूल पहलों को बढ़ावा देना आवश्यक है।


भारत को बनाएं वैश्विक शिक्षा का केंद्र
दो दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि किसी भी देश के विकास का स्तर उसकी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता से झलकता है। शिक्षा के साथ-साथ शोध पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत है। सरकार ने इसी मकसद से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उच्च शिक्षा संस्थान इस महत्वपूर्ण पहल का अच्छा उपयोग करेंगे और शोध को प्रोत्साहित करेंगे।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed