फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Row: Nirmala Sitharaman accuses Sonia of intimidation Congress claims shameful behavior by BJP MPs

President Row: सीतारमण ने सोनिया पर लगाया धमकाने का आरोप, कांग्रेस बोली- भाजपा सांसदों ने किया शर्मनाक व्यवहार

Thu, 28 Jul 2022 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

सदन की कार्यवाही के दौरान करीब चार मिनट तक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। नोंक-झोंक के दौरान सोनिया गांधी ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष पर धमकाने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
President Row: Nirmala Sitharaman accuses Sonia of intimidation Congress claims shameful behavior by BJP MPs
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सत्तापक्ष और कांग्रेस नेताओं के बीच कई बार जुबानी जंग होती देखी गई। सदन की कार्यवाही के दौरान करीब चार मिनट तक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। नोंकझोंक के दौरान सोनिया गांधी ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने सोनिया पर लगाया धमकाने का आरोप
बीजेपी की सीनियर नेता निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी पर सदन के अंदर बीजेपी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''सदन में जब श्रीमती सोनिया गांधी जी ने हमारी वरिष्ठ महिला सांसद रमा देवी से आकर बात की, तब एक और सांसद ने बगल में आकर पूछा कि क्या बात हो रही है? तब सोनिया जी ने एकदम से कहा कि यू डोन्ट टॉक टू मी। सोनिया जी ने लगभग धमकाने वाले लहजे में दूसरे सांसद से बात की। पहली बात तो यह कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रपति के बारे में की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी। दूसरी बात यह कि उन्होंने गुमराह किया और तीसरी बात यह कि उन्होंने बाकी सांसदों के लिए धमकाने वाले अंदाज में बात की। एक तो वे माफी नहीं मांग रहीं, बल्कि धमका रही हैं। सोनिया जी बाहर आएं और गरिमामय तरीके से माफी मांगें। कांग्रेस की सर्वोच्च नेता ने सदन में आक्रामकता दिखाई है।''
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी हर तरह से एक आदिवासी, स्व-निर्मित, सफल नेता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।' इस मामले में भाजपा की महिला सांसदों ने सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि बेहरामपुर की सांसद पहले ही माफी मांग चुकी हैं। इस पर सीतारमण ने कहा, 'वह देश को गुमराह कर रही हैं। अधीर रंजन चौधरी दावा करते रहे हैं कि माफी मांगने की जरूरत नहीं है।'

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भाजपा पर साधा निशाना
इस बीच, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के साथ 'शर्मनाक व्यवहार' किया। उन्होंने कहा, "आज हमने लोकसभा के अंदर अपनी नेता सोनिया गांधी के प्रति एक बहुत ही शर्मनाक व्यवहार देखा। उनके खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। एक निडर नेता होने के नाते सोनिया गांधी महिला सांसदों के पास गईं, लेकिन भाजपा सांसदों ने बहुत खराब व्यवहार किया।'  उन्होंने आगे कहा, "जो पार्टी महिलाओं के नाम पर नारे लगाती है, आज उन्होंने दिखा दिया है कि कैसे उन्होंने एक और महिला (सोनिया गांधी) का अपमान किया है। हमारे नेता विनम्र थीं। अगर बीजेपी को लगता है कि इस तरह के छोटे व्यवहार से उन पर असर पड़ने वाला है, तो यह उनकी गलती है।" 

किरेन रिजिजू बोले- माफी मांगे पूरी कांग्रेस पार्टी
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने जिस तरह से राष्ट्रपति को संबोधित किया, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उस दिन से कांग्रेस की टिप्पणियां देख रहे हैं, जब से उन्हें इस पद के लिए नामांकित किया गया था। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि "उनका चयन भारत के बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करता है": 
किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि जब उन्होंने राष्ट्रपति का पद ग्रहण कर लिया है, तो कोई और टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। अधीर रंजन ने अपने बयान से राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. न केवल उन्हें बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी और इसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। 

महुआ ने भी साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने सोनिया का बचाव करते हुए कहा कि 75 साल की नेता को लोकसभा में घेर लिया गया। मोइत्रा ने ट्वीट किया कि उस समय मैं लोकसभा में थी, जब 75 वर्षीय वरिष्ठ नेता को इस तरह घेर लिया गया। जिस तरह उन्हें झुंड में घेरा जाता है। उनके सामने टोकाटोकी की गई। यह सब उस वक्त किया गया जब वह एक और वरिष्ठ महिला नेता जो पीठासीन सभापतियों के पैनल में हैं, की तरफ गईं और उनसे बात की।

इन नेताओं ने भी स्मृति को घेरा

  • सुप्रिया सुले: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले का कहना है कि सोनिया गांधी के खिलाफ अनावश्यक नारेबाजी की गई। सुप्रिया ने ट्वीट किया, ‘सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी के खिलाफ अनावश्यक नारेबाजी सुनकर हैरान रह गई। हम सभी लोगों को सदन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मर्यादा एवं गरिमा बनाए रखनी चाहिए।’
  • दानिश अली: बसपा नेता दानिश अली ने स्मृति ईरानी के बयान के एक हिस्से का वीडियो साझा किया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्रपति का नाम आपत्तिजनक तरीके से ले रही थी। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अली ने ट्वीट किया, ‘मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति का अपमान करने, अनुचित और आपत्तिजनक तरीके से सदन में उनका नाम लेने के लिए स्मृति ईरानी से बिना शर्त माफी की मांग करता हूं।
  • प्रियंका चतुर्वेदी: शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सोनिया गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों का व्यवहार शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हमेशा उत्तेजित हो जाने वाली मंत्री की अगुवाई में जो उपद्रव हुआ उसकी सभी लोगों को निंदा करनी होगी। यह मंत्री गोवा में गैरकानूनी काम और फर्जी शैक्षणिक हलफनामे के आरोपों का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed