New Delhi Railway Station: भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, राहुल गांधी व लालू भी बोले
New Delhi Railway Station: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विस्तार
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"
पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। एक ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।
Distressed by the stampede at New Delhi Railway Station. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. I pray that the injured have a speedy recovery. The authorities are assisting all those who have been affected by this stampede.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2025
रक्षा मंत्री ने भी जताई संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Devastating news from New Delhi Railway Station. I am extremely pained by the loss of lives due to stampede on Railway platform. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. Praying for the speedy of the injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 15, 2025
भगदड़ पर बोले लालू- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, कुप्रबंधन के कारण गईं जानें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई... रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए... 'कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ'।"
#WATCH | Stampede at New Delhi Railway Station | Patna, Bihar: Former Union Railway Minister and RJD Chief Lalu Prasad Yadav says, "The incident is very unfortunate and I offer my condolences to the victims. This is a mismanagement by the Railway that led to the loss of so many… pic.twitter.com/83icLBvtSm
— ANI (@ANI) February 16, 2025
भागदड़ में जानमाल की हानि से बहुत दुख हुआ: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई जानमाल की हानि से बहुत दुःख हुआ है। मैं इस दुखद क्षति के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
भगदड़ की घटना रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता के कारण: राहुल गांधी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने और लोगों की मौत पर लोसकभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।"
हिमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौतों पर जताया दुख
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आई भयानक खबर से मैं बेहद व्यथित हूं। असम के लोगों की ओर से हम उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने भगदड़ में अपने प्रियजनों को खो दिया है।" उन्होंने कहा, "हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं।"
भगदड़ की घटना से पहले स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ चल रहा है) के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृतकों या घायलों की सूची में असम का कोई व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
रांची: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई मौतों पर गहरा दुख: सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी और भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत की हृदय विदारक खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और 'मरांग बुरु' (सर्वोच्च आदिवासी देवता) शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" उन्होंने कहा, "मैं भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
नागपुर में फडणवीस बोले- नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ दुर्भाग्यपूर्ण घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और सभी ने इस पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई जरूर करेगा।"
महाराष्ट्र सरकार की ओर से 'लव जिहाद' के खिलाफ समिति बनाने पर सीएम फडणवीस ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में लव जिहाद की वास्तविकता को दिखाया है और इसका समर्थन किया है। और महाराष्ट्र जैसे राज्य में भी हम लगातार देख रहे हैं कि इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। सबसे पहले, हम सभी को यह समझना चाहिए कि एक धर्म के व्यक्ति का दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करना गलत नहीं है। लेकिन झूठ बोलकर और गलत पहचान बताकर शादी करना गलत है। ये जो घटनाएं हो रही हैं, वे बहुत गंभीर हैं, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
#WATCH | Nagpur: On stampede incident at New Delhi Railway Station, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "This is an unfortunate incident and everyone has expressed grief over it and the administration will definitely take appropriate action to prevent such incidents in… pic.twitter.com/fjYLd3OZJX
— ANI (@ANI) February 16, 2025