{"_id":"5d758b568ebc3e01346cb7ec","slug":"president-ramnath-kovind-leaves-for-a-three-countries-visit-after-pakistan-denies-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति कोविंद तीन देशों की यात्रा पर रवाना, पाक ने नहीं दी थी हवाईक्षेत्र से उड़ान की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति कोविंद तीन देशों की यात्रा पर रवाना, पाक ने नहीं दी थी हवाईक्षेत्र से उड़ान की मंजूरी
Mon, 09 Sep 2019 04:44 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 09 Sep 2019 04:44 AM IST
सार
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार रात आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना
- राष्ट्रपति कोविंद नौ दिवसीय यात्रा में करेंगे तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बात, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत
- भारत ने राष्ट्रपति के विमान को हवाईक्षेत्र से न गुजरने देने के पाकिस्तान के फैसले पर जताया अफसोस
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अपने हवाईक्षेत्र से उड़ान भरने की मंजूरी नहीं देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार रात आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी इस नौ दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कोविंद तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे।
इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के साथ भारत का सहयोग बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रवाना हो हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद 9-11 सितंबर से आइसलैंड में रहेंगे। वहां से वह स्विटजरलैंड जाएंगे और अंतत: 15 सितंबर को स्लोवेनिया पहुंचेंगे। वह 17 सितंबर को भारत लौटेंगे।
इससे पहले इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आइसलैंड की यात्रा के लिए उनके हवाई क्षेत्र से विमान को गुजरने देने संबंधी भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।
वहीं नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुमार ने राष्ट्रपति की आइसलैंड की उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का प्रयोग नहीं करने देने के पाकिस्तान के फैसले पर अफसोस जताया। कुमार ने कहा कि हमें वीवीआईपी विशेष विमान को अपने हवाईक्षेत्र से न गुजरने देने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर अफसोस है, क्योंकि सामान्यत: किसी भी देश द्वारा ऐसी मंजूरी प्रदान कर दी जाती है। हम पाकिस्तान से ऐसे एकतरफा कदमों की निरर्थकता का अहसास करने की अपील करते हैं।

Delhi: President Ram Nath Kovind & his wife Savita Kovind, embark on a three-nation visit to Iceland, Switzerland and Slovenia. pic.twitter.com/idBHoRRnaE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 8, 2019