{"_id":"5e94740a8ebc3e72b96fd1fd","slug":"president-ramnath-kovind-has-appealed-to-the-countrymen-to-adopt-ambedkar-s-ideals-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की देशवासियों से अपील, अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की देशवासियों से अपील, अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाएं
Mon, 13 Apr 2020 07:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को देश के नागरिकों से संविधान के रचनाकार डॉ बी आर अंबेडकर की सीखों को अपनी जिंदगी में अपनाने को कहा। राष्ट्रपति ने कहा है कि आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपना कर नागरिक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
अंबेडकर की जयंती की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने लोगों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाकर रखते हुए और घरों में रहते हुए अंबेडकर जयंती मनाने को कहा।
कोविंद ने कहा कि समाज सुधारक, शिक्षाविद, न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनेता और कानूनी विशेषज्ञ के रूप में अंबेडकर देश और समाज के भले के लिए लगातार काम करते रहे। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में आगे कहा कि अंबेडकर ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां सामाजिक एकता और सद्भावना हो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘‘इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया।’’
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा प्रगतिशील और समावेशी संविधान दिया, जो पिछले कई दशकों से देश के लोकतंत्र में नागरिकों के विश्वास को मजबूत और गहरा करता आ रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अंबेडकर जयंती के अवसर पर हम डॉ अंबेडकर के महान कद, संघर्ष और मूल्यों से प्रेरणों लें। इस दौरान हम उनकी सीखों तथा आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। इसके अलावा एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।’’