फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president Ramnath kovind Governors are also being changed : Thaawarchand Hari Babu Kambhampati, Mangubhai Chhaganbhai Patel and Rajendra Vishwanath Arlekar

फेरबदल: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदले, थावरचंद को बनाया गया कर्नाटक का गवर्नर

Tue, 06 Jul 2021 12:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 12:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच कई राज्यों में राज्यपालों को भी बदला जा रहा है।  

विज्ञापन
president Ramnath kovind Governors are also being changed : Thaawarchand  Hari Babu Kambhampati,  Mangubhai Chhaganbhai Patel and Rajendra Vishwanath Arlekar
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं।

विज्ञापन


मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के गवर्नर बनाया।  त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


वहीं राज्यपाल बनने के बाद थावरचंद गहलोत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed