फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Mundka Fire President Ram Nath Kovind condoles the fire incident at a building near Mundka Metro Station in Delhi 

Delhi Mundka Fire: मुंडका हादसे पर पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति कोविंद से लेकर सीएम केजरीवाल ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा

Sat, 14 May 2022 07:52 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 14 May 2022 07:52 AM IST
सार

इस घटना पर राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर तमाम नेताओं ने शोक जताया है। दिल्ली में हुए इस बड़े हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा। 

विज्ञापन
Delhi Mundka Fire President Ram Nath Kovind condoles the fire incident at a building near Mundka Metro Station in Delhi 
मुंडका में भीषण आग - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। आग लगने के बाद इन कार्यालय में काम करने वाले काफी लोग इमारत में फंस गए। इस घटना पर राष्ट्रपति से लेकर तमाम नेताओं ने शोक जताया है। दिल्ली में हुए इस बड़े हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा दिल्ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रपति ने जताया दुख 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है। मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूँ,प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। NDRF भी वहाँ शीघ्र पहुँच रही है। लोगों को वहाँ से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।

राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और झुलसे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, "मुंडका आग हादसे की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।"

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं। मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं। हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भगवान सब का भला करे।


लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, दिल्ली स्थित मुंडका क्षेत्र में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इसे लेकर आप सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्लीवासियों की क्या ये ही नियति बन गयी है। आज मुंडका में लगी आग में 26 के जलने की खबर एक बार फिर हृदय को झकझोरने वाली है। हर साल ऐसे हादसे दिल्ली में होते हैं पर अरविंद केजरीवाल सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा..हे ईश्वर रक्षा करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed