{"_id":"5ac91c244f1c1bd3618b5fc7","slug":"president-ram-nath-kovind-arrived-in-equatorial-guinea","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्वेटोरियल गिनी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, धूमधाम से हुआ स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इक्वेटोरियल गिनी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, धूमधाम से हुआ स्वागत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को अपनी पत्नी सविता कोविंद और मंत्रीमंडल के साथ इक्वेटोरियल गिनी पहुंचे। यहां उनका स्वागत राष्ट्रपति टियोडोरो ओबियांग नगुयेमा ने किया। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद 5 दिवसीय अफ्रीका दौरे पर हैं। इस दौरान वह इक्वेटोरियल गिनी के अलावा स्वाजीलैंड और जाम्बिया भी जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब कोई भारतीय राष्ट्रपति इक्वेटोरियल गिनी के दौरे पर गया है। यहां उनका स्वागत स्थानीय लोकनृत्य और संगीत के साथ बड़े धूमधाम से किया गया। राष्ट्रपति का यह दौरा 7 अप्रैल यानी शनिवार से शुरू होकर 12 अप्रैल 2018 तक के लिए है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वह यहां पर दो दिन रहेंगे और रविवार को इक्वेटोरियल गिनी की संसद को भी संबोदित करेंगे। इसके अलावा भारतीय एबेंसी में वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
#Visuals of ceremonial welcome of President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind in Equatorial Guinea. pic.twitter.com/oElk1OmEBM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 7, 2018
बता दें कि 2017 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से यह उनकी तीसरी विदेश यात्रा है। राष्ट्रपति कोविंद की पहली विदेश यात्रा दिजिबुती और इथियोपिया की थी। इसके बाद वह मार्च में मारीशस और मेडगास्कर गए थे।