फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind addresses country on evening before Independence Day

राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन, 'अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में दिखेंगे बेहतर बदलाव'

Wed, 14 Aug 2019 10:16 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 14 Aug 2019 10:16 PM IST
सार

  • राष्ट्रपति कोविंद ने 73वें स्वतंत्रता दिवस की देश की जनता को दी बधाई दी
  • महात्मा गांधी को किया याद, कहा- उनका मार्गदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक
  • सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर जोर देना गांधी जी के विचारों के अनुरूप
  • गुरुनानक देव के 550वें जयंती वर्ष की भी राष्ट्रपति कोविंद ने दी बधाई

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind addresses country on evening before Independence Day
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन देते राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : एएनआई

विस्तार

73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्वाधीनता दिवस भारत माता की सभी संतानों के लिए बेहद खुशी का दिन है, चाहे वह देश में हों या विदेश में। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि इस मौके पर हम अपने उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बदलाव से जनता को होगा लाभ

राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि वहां किए गए बदलाव आने वाले समय में वहां की जनता के लिए बहुत लाभप्रद होंगे।  उन्होंने कहा, 'वहां की जनता भी अब उन सभी अधिकारों और सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे जो देश के दूसरे क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मिलती हैं। वे भी अब समानता को बढ़ावा देने के वाले प्रगतिशील कानूनों और प्रावधानों का उपयोग कर सकेंगे। शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने से सभी बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। सूचना का अधिकार मिलने से अब वहां के लोग जनहित से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे; पारंपरिक रूप से वंचित रहे वर्गों के लोगों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। तीन तलाक जैसे अभिशाप के समाप्त होने से वहां की बमारी बेटियों को भी न्याय मिलेगा और उन्हें भयमुक्त जीवन जीने का अवसर मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

'महात्मा गांधी का मार्गदर्शन आज भी प्रासंगिक'

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि इसी साल दो अक्तूबर को हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे। महात्मा गांधी हमारे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। वह समाज को हर तरह के अन्याय के मुक्त कराने के प्रयासों में हमारे मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का मार्गदर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमारी आज की गंभीर चुनौतियों का अनुमान पहले ही कर लिया था। गांधीजी मानते थे कि हमें प्रकृति के संसाधनों का उपयोग विवेक के साथ करना चाहिए ताकि विकास और प्रकृति का संतुलन हमेशा बना रहे



राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान में चल रहे हमारे अनेक प्रयास गांधीजी के विचारों को ही यथार्थ रूप देते हैं। अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे देशवासियों का जीवन बेहतर बनाया जा रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने पर विशेष जोर देना भी गांधीजी की सोच के अनुरूप है। जिस महान पीढ़ी के लोगों ने हमें आज़ादी दिलाई, उनके लिए स्वाधीनता, केवल राजनीतिक सत्ता को हासिल करने तक सीमित नहीं थी। उनका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और समाज की व्यवस्था को बेहतर बनाना भी था 

गुरुनानक देव के 550वें जयंती वर्ष की दी बधाई

राष्ट्रपति ने कहा, '2019 का यह साल, गुरु नानद देव का 550वां जयंती वर्ष भी है। वे भारत के सबसे महान संतों में से एक हैं। मानवता पर उनका प्रभाव बहुत ही व्यापक है। सिख पंथ के संस्थापक के रूप में लोगों के हृदय में उनके लिए जो आदर का भाव है, वह केवल हमारे सिख भाई-बहनों तक ही सीमित नहीं है। भारत और पूरी दुनिया में रहने वाले करोड़ों श्रद्धालु उन पर गहरी आस्था रखते हैं। गुरु नानक देव के सभी अनुयायियों को मैं इस पावन जयंती वर्ष के लिए अफनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed