फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President of Republic of Uzbekistan Shavkat Mirziyoyev guard of honour at Rashtrapati Bhavan

दो दिनों के दौरे पर आए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत, दोनों देशों के बीच होगी वार्ता

Mon, 01 Oct 2018 10:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
President of Republic of Uzbekistan Shavkat Mirziyoyev guard of honour at Rashtrapati Bhavan
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत - फोटो : पीटीआई

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव दो दिनों की यात्रा पर भारत आए हैं। उन्हें सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हुई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रपति शावकत ने बताया कि हर उज्बेक के दिल में भारतीयों के लिए खास जगह है। भारत तेजी से विकास कर रहा है और आत्मविश्वास के साथ दुनिया में अपनी साख मजबूत कर रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव पत्नी जिरोत मिर्जियोयेव और परिवार सहित 100 सदस्यीय दल के साथ भारत की दो दिन की यात्रा पर आए हैं। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट भी जाएंगे। इसके बाद मिर्जियोयेव प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे और हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मिर्जियोयेव कल भारत आए और उन्होंने सबसे पहले प्रेम की मूरत कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल में करीब 50 मिनट तक रहे थे जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल ताजमहल के घूमने के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और आगरा के मेयर नवीन जैन ने एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए जिसके तहत उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद और ताजनगरी को सिस्टर सिटी बनाए जाने पर भी बातचीत की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed