{"_id":"5d5e51858ebc3e6c710087c3","slug":"president-of-bdjs-tushar-vellapally-arrested-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीडीजेएस अध्यक्ष यूएई में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीडीजेएस अध्यक्ष यूएई में गिरफ्तार
Thu, 22 Aug 2019 02:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
तुषार वेल्लापल्ली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में एनडीए की सहयोगी पार्टी भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली को 19 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमान में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। वेल्लापल्ली श्री नारायण धर्म परिपालन (एसएनडीपी) योगम के उपाध्यक्ष भी हैं। यह संगठन राज्य के पिछड़ा इझावा समुदाय का एक प्रमुख संगठन है।
विज्ञापन
मीडिया में आई खबरों के अनुसार वेल्लापल्ली की गिरफ्तारी 2009 में 19 करोड़ रुपये का एक चेक बाउंस होने के मामले में हुई है। उस समय वेल्लापल्ली यूएई के अजमान में निर्माण कारोबार से जुड़े थे। चेक बाउंस होने की शिकायत त्रिशूर से ताल्लुक रखने वाले और अब अजमान में रह रहे एन अब्दुल्ला ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
तुषार ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से राजग उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।विजयन द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति यहां मीडिया को जारी की गई। पत्र में उन्होंने वेल्लापल्ली की कुशलक्षेम और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।
उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘समाचार चैनलों ने श्री तुषार वेल्लापल्ली, श्री नारायण धर्म परिपालन (एसएनडीपी) योगम के उपाध्यक्ष की संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में गिरफ्तारी की खबर दी है।’
मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘उनके हिरासत में रहने के दौरान मुझे उनकी कुशलक्षेम और स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। कानून के दायरे में हरसंभव मदद उन्हें उपलब्ध कराई जानी चाहिए।’
विजयन ने विदेश मंत्री को लिखे पत्र में कहा है, ‘मैं आपसे आग्रह करता हूं आप मामले में व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और इस संबंध में हस्तक्षेप करें।’