फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President nod for appointment of 5 new IITs directors

पांच आईआईटी को मिले नए निदेशक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Sat, 07 Jan 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
President nod for appointment of 5 new IITs directors
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा भेजे गए पांच नए आईआईटी डायरेक्टर के नामों की सूची को मंजूरी दे दी है। प्रो. केएन सत्यनारायण को आईआईटी तिरुपति और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के डायरेक्टर जनरल प्रो. रजत मुना को आईआईटी भिलाई का डायरेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पांच आईआईटी के डायरेक्टर के नामों को मंजूरी दे दी है। प्रो. केएन सत्यनारायण तिरुपति, प्रो. पीबी सुनील कुमार पलक्कड़, प्रो. रजत मुना भिलाई, प्रो. बीके मिश्रा गोवा व प्रो. सैशु पैसूमूर्ति को आईआईटी धारवाड़ का निदेशक बनया गया है। सभी पांचों निदेशकों की नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है।
विज्ञापन


उधर, जम्मू आईआईटी के लिए योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण मानव संसाधन विकास मंत्रालय दोबारा विज्ञापन निकालेगा। कमेटी ऐसे उम्मीदवार को आईआईटी जम्मू का डायरेक्टर बनाना चाहती है, जो आईआईटी से संबंधित हो। इससे पहले मंत्रालय ने छह आईआईटी में डायरेक्टर पद के लिए विज्ञापन निकाला था, जिसके तहत सर्च एवं सेलेक्शन कमेटी ने इंटरव्यू के लिए कुल 22 उम्मीदवारों को कॉल किया था। उनमें से महज 17 उम्मीदवार ही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed