फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu to confer 75 educators with National Awards on Teachers Day

Teachers Day: देश भर के 75 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

Sat, 02 Sep 2023 09:02 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 09:02 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली में देशभर के 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन
President Murmu to confer 75 educators with National Awards on Teachers Day
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली में देशभर के 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित करेंगी। साल 2023 के लिए पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से इन सभी शिक्षकों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


जिन शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है उनमें  50 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तीन स्तरों पर मेरिट के आधार पर इन शिक्षकों का चयन किया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रत्येक वर्ष पांच सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें एक कठोर और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।


इस वर्ष से, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों में सबसे अधिक पांच गुजरात के हैं जिसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का स्थान है जहां के चार-चार शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए हैं। पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से तीन-तीन शिक्षकों को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed