फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu talks about AI importance, says it will open up opportunities for youths in various sectors

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताई AI की अहमियत, कहा- इसने युवाओं के लिए कई अवसर खोले

Fri, 25 Oct 2024 06:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: बशु जैन Updated Fri, 25 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने एआई की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक का विकास विज्ञान पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
President Murmu talks about AI importance, says it will open up opportunities for youths in various sectors
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की पूरी दुनिया में प्राथमिकता है। यह उभरती तकनीक विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए कई अवसर खोजेगी। साथ ही इससे इंजीनियरिंग क्षेत्र में नए प्रयोग होंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने एआई की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि तकनीक का विकास विज्ञान पर निर्भर करता है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए छात्रों का नई तकनीक के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। ताकि यह सभी के लिए उपयोगी बन सके। उन्होंने कहा कि 2024 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले दो भौतिकी और चार रसायन वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े थे। 
विज्ञापन


एआई क्रांति लाएगी बड़ा परिवर्तन
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में एआई से नए प्रयोग विकसित होंगे। जिस तरह औद्योगिक क्रांति ने मशीन सहायता और मानव श्रम को बढ़ाया ठीक उसी तरह एआई क्रांति बड़ा परिवर्तन लाएगी। एआई पूरी दुनिया में एक प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा कि एआई का जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। केंद्र सरकार नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को विकसित कर रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ग्लोबल पार्टनरशिप और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का संस्थापक सदस्य है। एआई का सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, रणनीतिक और अन्य क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इंडिया एआई मिशन के तहत देश में स्टार्ट-अप को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवा इंजीनियरों के पास एआई क्षेत्र में पर्याप्त अवसर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बढ़ा तकनीक का उपयोग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इसलिए छात्रों को इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। डिजिटल समावेश में भारत की सफलता ने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। हमारे देश में ऐसे अन्य उदाहरण पेश करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed