फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu pays obeisance at Basilica of Bom Jesus, two temples on 3rd day of Goa visit

President Goa Visit: राष्ट्रपति ने गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस का दौरा किया; दो मंदिरों में भी पूजा की

Thu, 24 Aug 2023 09:41 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 24 Aug 2023 09:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तटीय राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन से पहले गुरुवार को गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और दो मंदिरों में पूजा की। इसकी जानकारी एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में दी गई।

विज्ञापन
President Murmu pays obeisance at Basilica of Bom Jesus, two temples on 3rd day of Goa visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तटीय राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन से पहले गुरुवार को गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और दो मंदिरों में पूजा की। राष्ट्रपति ने राज्य के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोगों के साथ सुबह ओल्ड गोवा में बेसिलिका ऑफ बोम जीसस का दौरा किया। इसकी जानकारी एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में दी गई। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने शांतादुर्गा मंदिर और महालसा नारायणी मंदिर में पूजा करके अपनी गोवा यात्रा का समापन किया।बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

इससे पहले बुधवार को मुर्मू ने गोवा विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित किया और 2040 तक एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया, जिसमें देश मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हो।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को यहां राजभवन के पास गोवा विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लिया और देश में उच्च शिक्षण संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डाविज्ञान जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तरीय क्षमता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता की सराहना की 
वहीं मंगलवार को राष्ट्रपति राजभवन में उनके लिए आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुई थीं।यहां उन्होंने गोवा में समान नागरिक संहिता की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है और देश के लिए एक अच्छा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed