{"_id":"638c81d88b3705052e1708bb","slug":"president-murmu-lauds-contribution-of-the-people-of-andhra-pradesh-in-development-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं: आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश 'विश्वगुरु' बन जाएगा और अपना गौरव वापस लाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं: आजादी के 100 साल पूरे होने तक देश 'विश्वगुरु' बन जाएगा और अपना गौरव वापस लाएगा
Sun, 04 Dec 2022 11:54 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:54 PM IST
सार
राष्ट्रपति ने बताया कि स्वतंत्र भारत में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में आंध्र प्रदेश की अग्रणी भूमिका रही है। उम्मीद जताई कि आंध्र प्रदेश के लोग देश के विकास में अपना असाधारण योगदान जारी रखेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : Twitter
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश दौरे पर पहुंची। यहां उन्होंने आयोजित एक कार्यक्रम में देश के विकास में आंध्र प्रदेश के लोगों के योगदान की सराहना की साथ ही राष्ट्रपति ने छात्रों को देश की परंपराओं का पालन करने और आधुनिक दुनिया को अपनाने के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
नौसेना दिवस समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में शामिल हुईं। नौसेना दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हम स्वाभाविक रूप से एक समुद्री राष्ट्र हैं जिसके तीन तरफ समुद्र है और एक तरफ ऊंचे पहाड़ हैं। राष्ट्र की समृद्धि में महासागर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा देश, भारत, आजादी के 100 साल पूरे होने तक (2047 में) 'विश्वगुरु' बन जाएगा और अपना गौरव वापस लाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | President Droupadi Murmu attends Navy Day celebrations at Visakhapatnam, Andhra Pradesh pic.twitter.com/a1GlrUPStX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 4, 2022
प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. यल्लाप्रगदा सुब्बा राव को याद किया
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप, हमारे छात्रों को हमारी परंपराओं के साथ आधुनिक दुनिया में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करना चाहिए। प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. यल्लाप्रगदा सुब्बा राव ने एक सदी पहले ऐसा किया था।
सुब्बा राव के शोध से कई जीवन रक्षक दवाओं की खोज हुई
वैज्ञानिक सुब्बा राव के जीवन को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनके शोध से कई जीवन रक्षक दवाओं की खोज हुई। उनकी आयुर्वेद में भी रुचि थी। बता दें कि डॉ. सुब्बा राव 1922 में फार्मेसी और बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल गए थे।
तकनीक के विकास में आंध्र प्रदेश की अग्रणी भूमिका
राष्ट्रपति ने बताया कि स्वतंत्र भारत में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में आंध्र प्रदेश की अग्रणी भूमिका रही है। आंध्र प्रदेश के लोगों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी में देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। तेलुगु भाषी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया भर में तेलुगु भाषी लोगों की प्रभावशाली भूमिका है, जिनमें से अधिकांश प्रौद्योगिकी पेशेवर हैं।
राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इसी तरह आगे भी आंध्र प्रदेश के लोग देश के विकास में अपना असाधारण योगदान जारी रखेंगे और साथ ही उन्होंने उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि आंध्र प्रदेश उन राज्यों में से एक है, जिनका महिलाओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण है।