फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Kovind to award 342 cleanest cities today Swachh Survekshan 2021

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: अव्वल इंदौर को राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पुरस्कार, जानें किस नंबर पर आपका शहर

Sat, 20 Nov 2021 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 PM IST
सार

मंत्रालय के अनुसार, इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में 4320 शहरों को शामिल किया गया है जो दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण है. साल 2016 में इस कदम की शुरुआत पर सिर्फ 73 प्रमुख शहरों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। 

विज्ञापन
President Kovind to award 342 cleanest cities today Swachh Survekshan 2021
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज देश के 342 साफ शहरों को सम्मानित किया। इन शहरों को  'स्वच्छ सर्वेक्षण 2021' में स्वच्छ और कचरा मुक्त होने के लिए कुछ स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंदौर शहर को पांचवीं बार स्वच्छ शहर का सम्मान मिला है। राष्ट्रपति कोविंद ने इंदौर के अधिकारी को पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर के शहरों को भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सूरत (गुजरात) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) को देश का दूसरा और तीसरा सबसे स्वच्छ शहर होने के लिए  सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह सम्मान  आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत भारत को कचरा-मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टकोण की तर्ज पर कचरा-मुक्त शहरों की श्रेणी के तहत प्रमाणित शहरों को इस समारोह में भी पुरस्कृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यों में छत्तीसगढ़ ने किया टॉप 
स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इसे राज्य के लिए बड़ा दिन बताते हुए कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो गया है और अब छत्तीसगढ़ वाला काम करेगा।


पांच करोड़ से अधिक आए फीडबैक
मंत्रालय के अनुसार, इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में 4320 शहरों को शामिल किया गया है जो दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण है. साल 2016 में इस कदम की शुरुआत पर सिर्फ 73 प्रमुख शहरों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया था।  मंत्रालय ने कहा कहा, ‘‘इस साल के सर्वेक्षण की सफलता इस बार नागरिकों से मिले फीडबैक की संख्या के आधार पर आंकी गई है। इस बार पांच करोड़ से अधिक फीडबैक आए। यह संख्या पिछले साल 1.87 करोड़ थी।’’

ये भी पढ़ें: कृषि कानून: चिदंबरम ने पीएम मोदी पर किया हमला, बोले- बिना कैबिनेट मंजूरी बना और निरस्त कर देते हैं कानून

शहरों को तीन श्रेणियों में बांटा गया 
2018 में केवल 56 शहरों में से कुछ को ही स्टार रेटिंग सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया था।  हालांकि, इस साल यह संख्या कई गुना बढ़कर 342 शहरों तक हो गई है। तीन श्रेणियों में शहरों को बांटा गया है। इसमें फाइव-स्टार शहर, थ्री-स्टार शहर और वन-स्टार शहर की कैटेगरी बनाई गई है। इसमें 9 शहरों को फाइव स्टार, 166 को थ्री स्टार और 167 शहरों को वन स्टार की श्रेणी में रखा गया है । इसके अलावा, इस साल की सर्टिफिकेशन प्रोसेस में भी 2,238 शहरों की भागीदारी है, जो शहरी भारत की कचरा-मुक्त भारत के दृष्टिकोण के प्रति संकल्प को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed