{"_id":"62d3ea1e3297aa3992229c63","slug":"president-election-2022-naveen-patnaik-calls-droupadi-murmu-daughter-of-odisha-announces-full-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election: CM पटनायक ने किया धनखड़ के समर्थन का एलान, मूर्मू को बताया ओडिशा की बेटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Election: CM पटनायक ने किया धनखड़ के समर्थन का एलान, मूर्मू को बताया ओडिशा की बेटी
Sun, 17 Jul 2022 10:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:36 PM IST
सार
बीजू जनता दल (BJD) ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा की। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फोन करने और धनखड़ के लिए समर्थन मांगने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल)
विस्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बीजू जनता दल (बीजद) का पूरा समर्थन मिलेगा। देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल यानि 18 जुलाई को मतदान होगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बीजू जनता दल (BJD) ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा की। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फोन करने और धनखड़ के लिए समर्थन मांगने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
'ओडिशा की बेटी' को देश के लिए नाम करना गर्व की बात : पटनायक
बीजद प्रमुख पटनायक ने एक ट्वीट में कहा, 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सभी बीजद सांसदों को संबोधित किया। यह वास्तव में हमारे राज्य के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को हमारे देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित किया गया है।”
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में की राज्य हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा
पटनायक ने कहा, "ओडिशा और बीजद के लोगों की ओर से हमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को पूर्ण समर्थन देने की आवश्यकता है। 30 मई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान मैंने राज्य के हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की है और उनके लिए भारत सरकार का समर्थन मांगा है।"
विज्ञापन
'ओडिशा के सभी गंभीर मुद्दों को संसद में उठाए जाने की जरूरत'
पटनायक ने कहा कि ओडिशा के हितों से जुड़े सभी गंभीर मुद्दों को संसद में उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "मैं लोकसभा और राज्यसभा के सभी बीजद सांसदों से सभी लंबित मुद्दों को संबंधित मंत्रालयों के साथ उठाने के लिए आग्रह करूंगा ताकि इनका समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके। ओडिशा के हितों से जुड़े सभी गंभीर मुद्दों को संसद में उठाए जाने की जरूरत है।
24 जुलाई को समाप्त होगा रामनाथ कोविंद का कार्यकाल
चुनाव आयोग ने जून में भारत के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। मतदान 18 जुलाई को होंगे। मतगणना 21 जुलाई को होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा।
राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें लोकसभा, राज्य सभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। इसमें दिल्ली और पुडुचेरी की विधानसभाएं भी शामिल हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी दौड़ में हैं।
उपराष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त को होगा
इस बीच उपराष्ट्रपति के लिए भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एनडीए की ओर से उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त होगा।
वाईएसआर कांग्रेस ने भी किया समर्थन का एलान
इस बीच जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी। राज्यसभा में वाईएसआरसीपी के फ्लोर लीडर विजयसाई रेड्डी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने धनखड़ का समर्थन करने का फैसला किया है। रेड्डी ने कहा कि जगन मोहन गारू ने एनडीए के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने का फैसला किया है क्योंकि वह एक किसान के बेटे हैं और एक पिछड़े समुदाय से आते हैं।