फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu Swachh Sujal Shakti Samman launched the Jal Shakti Abhiyan Catch The Rain 2023

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान किए, जल शक्ति अभियान भी किए लॉन्च

Sat, 04 Mar 2023 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Mar 2023 09:59 PM IST
सार

दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने जल संरक्षण में जुटी महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके तहत उन्होंने दो श्रेणियों में 18-18 पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Swachh Sujal Shakti Samman launched the Jal Shakti Abhiyan Catch The Rain 2023
President Droupadi Murmu - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 पुरस्कार प्रदान किए और जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023 का शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, जल अभियान को सफल बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। क्योंकि देश में स्वच्छता अभियान स्वच्छ पेयजल जैसी रोजमर्रा जनमानस से जुड़ी देशव्यापी योजनाएं सीधे तौर पर महिलाओं को प्रभावित करती हैं। ऐसे में इन योजनाओं में महिला शक्ति की भूमिका अहम हो जाती है। इसलिए नारी शक्ति के बिना जल शक्ति की सफलता की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने जल संरक्षण में जुटी महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके तहत उन्होंने दो श्रेणियों में 18-18 पुरस्कार प्रदान किए। इसमें राष्ट्रपति ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति अभियान से जुड़ी 18 महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में जल और स्वच्छता का विशेष स्थान है। किंतु जल शक्ति अभियान केंद्र ने महिलाओं खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू किया था। इसके तहत देश में जल अभियान को सफल बनाने के लिए वर्षा जल संरक्षण से लेकर जल जीवन मिशन सरीखी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा जल अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने से उन्हें न केवल और दक्षता से काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने 256 जिलों के 1375 ब्लॉक से शुरु जल संरक्षण के देश के 700 जिलों तक पहुंचने की जानकारी साझा की।इसके अलावा उन्होंने है, पिछले कैच द रैन अभियान और आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत काल में हर जिले में 75 अमृतसर अमृत सरोवरों का निर्माण की जानकारी दी।

 
इन्हें मिला सम्मान

पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश की नीलम देवी, शारदा देवी, उत्तराखंड की कविता देवी, निकिता चौहान, पंजाब की हरजिंदर कौर, बिहार की बबीता गुप्ता, गोवा की रसिका आर खांड पार्कर, ओडिशा की सलिला जैना, झारखंड की मुन्नी देवी, पार्वती देवी, मध्यप्रदेश की जल सखी अनिता चौधरी, राजस्थान की गायत्री देवी, हिमाचल की धर्मो देवी और तमिलनाडु की के आशा को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed