{"_id":"655c2e6f199d0bde7f0928a6","slug":"president-droupadi-murmu-flag-off-three-new-trains-in-odisha-badampahar-today-news-updates-in-hindi-2023-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: प्रदूषण गाइडलाइंस के उल्लंघन पर बिल्डर पर मुकदमा; अयोग्यता संबंधी मामले में सुनील प्रभु से सवाल-जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: प्रदूषण गाइडलाइंस के उल्लंघन पर बिल्डर पर मुकदमा; अयोग्यता संबंधी मामले में सुनील प्रभु से सवाल-जवाब
Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM IST
सार
दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने बताया कि 'राष्ट्रपति ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने आ रही है और यह खास बात है। राष्ट्रपति हमारे साथ ट्रेन में सफर भी करेंगी।'
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के दौरे पर हैं। जहां राष्ट्रपति ने बादामपहर में तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उनमें शालीमार-बादामपहर साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहर-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और टाटा नगर-बादामपहर मेमू ट्रेन शामिल है। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने बादामपहर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम की आधारशिला भी रखी।
इससे पहले दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने मंगलवार सुबह बताया कि 'राष्ट्रपति ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने आ रही है और यह खास बात है। राष्ट्रपति हमारे साथ ट्रेन में सफर भी करेंगी। यह ट्रेनें टाटानगर-बादामपहर मेमू ट्रेन, बादामपहर-राउरकेला और शालीमार-बादामपहर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से इलाके के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। राष्ट्रपति बादामपहर-शालीमार एक्सप्रेस में सफर करेंगी।'
विज्ञापन
#WATCH | Odisha | President Droupadi Murmu flags off a train from Badampahar Railway Station.
विज्ञापन
She is flagging off three new trains (Shalimar-Badampahar Weekly Express, Badampahar-Rourkela Weekly Express, Tatanagar-Badampahar MEMU train) and laying the foundation stone for the… pic.twitter.com/ZDP91FMiw8विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 21, 2023
इससे पहले दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने मंगलवार सुबह बताया कि 'राष्ट्रपति ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने आ रही है और यह खास बात है। राष्ट्रपति हमारे साथ ट्रेन में सफर भी करेंगी। यह ट्रेनें टाटानगर-बादामपहर मेमू ट्रेन, बादामपहर-राउरकेला और शालीमार-बादामपहर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से इलाके के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। राष्ट्रपति बादामपहर-शालीमार एक्सप्रेस में सफर करेंगी।'
#WATCH | Union Minister for Railways, Ashwini Vaishnaw says, "...President Droupadi Murmu has flagged off three trains from Badampahar... Along with this, the foundation stone was laid for Badampahar Railway Station as Amrit Station under the Amrit Bharat Railway Station… pic.twitter.com/KHFl9pEunr
— ANI (@ANI) November 21, 2023
सीपीआई नेता और पूर्व विधायक आर रामचंद्रन का निधन
सीपीआई नेता और केरल की करुनागापल्ली सीट से पूर्व विधायक आर रामचंद्रन का आज सुबह कोचि के एक अस्पताल में निधन हो गया। आर रामचंद्रन ने सुबह करीब 3.50 बजे अंतिम सांस ली।
पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने दावा किया कि वह गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम गैंग का सदस्य है। आरोपी ने जेजे अस्पताल को भी विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीएमसी की शिकायत पर बिल्डर के खिलाफ हुई कार्रवाई
मुंबई पुलिस ने एक बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिल्डर के खिलाफ यह एफआईआर प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं करने के चलते हुई है। बता दें कि बीएमसी ने बिल्डर के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। वायु प्रदूषण के मुद्दे पर हुई यह किसी बिल्डर के खिलाफ पहली एफआईआर है। बता दें कि वायु प्रदूषण के चलते इन दिनों मुंबई में भी एक्यूआई काफी खराब स्तर पर पहुंच चुका है। आरोपी है कि बिल्डर ने कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल उड़ने से रोकने के लिए 25 फीट ऊंची टीन की शीट नहीं लगाई थी। इस पर बीएमसी ने काम रोकने का आदेश दिया लेकिन इसके बावजूद बिल्डर ने काम नहीं रोका। जिस पर बीएमसी ने बिल्डर के खिलाफ शांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी।
केरल के स्कूल में गोलीबारी
केरल के एक निजी स्कूल में पूर्व छात्र ने गोलीबारी कर दी। दरअसल आरोपी ने छात्रों, स्कूल स्टाफ को डराने के मकसद से स्कूल में खुलेआम बंदूक लहराई और हवाई फायरिंग की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना त्रिशूर के विवेकोदायम स्कूल की है। जहां पूर्व छात्र जगन ने स्टाफ रूम में घुसकर अपने बैग से बंदूक निकालकर लोगों को डराया। इसके अलावा आरोपी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर भी बंदूक लहराई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शिवेसना (यूबीटी) नेता सुनील प्रभु से सवाल-जवाब
शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पार्टी के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु से विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले में सवाल-जवाब किया गया। उनसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों ने सवाल-जवाब किया। शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने कहा कि बुधवार को भी यह सवाल-जवाब जारी रहेगा।