{"_id":"62c1f4b7fdc58150a74b8291","slug":"president-candidate-draupadi-murmu-in-ranchi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची में, झामुमो कर सकता है समर्थन का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची में, झामुमो कर सकता है समर्थन का एलान
Mon, 04 Jul 2022 01:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रांची/नई दिल्ली।
एजेंसी, रांची/नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:27 AM IST
सार
प्रदेश में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सोमवार को ही आदिवासी समुदाय से आने वाली मुर्मू के समर्थन का एलान कर सकता है।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
विस्तार
राजग उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 4 जुलाई को रांची जाएंगी। वह राज्य में राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा समेत अन्य दलों से अपने समर्थन की अपील करेंगी। साथ ही इसकी भी संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सोमवार को ही आदिवासी समुदाय से आने वाली मुर्मू के समर्थन का एलान कर सकता है।
विज्ञापन
हालांकि झामुमो ने अभी सार्वजनिक तौर पर मुर्मू या विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन का एलान नहीं किया है। राजग और विपक्षी उम्मीदवार दोनों ही झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन से समर्थन के लिए बात की है। इससे पहले 25 जून को झामुमो के विधायकों और सांसदों समेत वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई थी। इसमें पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन भी शामिल थे।
विज्ञापन
बैठक में फैसला किया गया था कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और इसके बाद ही पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में किसी के समर्थन का फैसला लेगी। सोरेन की 27 जून को शाह और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात हुई थी। हालांकि इन बैठकों के बाद सोरेन इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
कल जाएंगी बिहार, नीतीश और भाजपा नेताओं से करेंगी मुलाकात
मुर्मू मंगलवार, 5 जुलाई को अपने प्रचार अभियान के तहत बिहार की राजधानी पटना जाएंगी। यहां वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा, जदयू, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद मुर्मू के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।