SIR: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी, बीएलओ का राज्यभर में प्रशिक्षण शुरू
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के तहत चुनाव आयोग ने शनिवार से बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रशिक्षण राज्य के सभी जिलों में 3 नवंबर तक जारी रहेगा, जबकि एसआईआर की औपचारिक प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी के तहत बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण राज्य के विभिन्न जिलों में 3 नवंबर तक चलेगा। वहीं एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: Odisha: उच्च न्यायालय में लंबित मामले पर सार्वजनिक बयान देने पर हाईकोर्ट सख्त, बेरहामपुर एसपी को भेजा नोटिस
उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में आयोजित सत्र में भबानीपुर, रशबिहारी, बालीगंज, टॉलीगंज, कस्बा, जादवपुर, मेटियाब्रूज, बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ शामिल हुए। प्रशिक्षण बैचों में आयोजित किया जा रहा है।
16 बिंदुओं वाले दिशा-निर्देश किए गए जारी
आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए बीएलओ को 16 बिंदुओं वाले दिशा-निर्देश जारी किए हैं और फील्ड वर्क को आसान बनाने के लिए एक नई मोबाइल ऐप भी शुरू की है। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को विशेष किट और विस्तृत कार्य-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर बीएलओ ने जातई चिंता
अधिकारियों के मुताबिक, 4 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन और फॉर्म भरने का कार्य करेंगे। हालांकि, कुछ बीएलओ ने इस दौरान सुरक्षा संबंधी चिंता भी जताई है। प्रशिक्षण में शामिल एक बीएलओ ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करते समय सुरक्षा को लेकर थोड़ी चिंता रहती है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि पिछले चुनावों में भी ऐसे कार्य जोखिम भरे रहे हैं, लेकिन हमें नियमों का पालन करते हुए बिना डर काम करना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.