{"_id":"5f6e80128ebc3e9bee592eb6","slug":"preparations-of-the-commission-for-the-by-elections-are-complete-a-meeting-will-be-held-on-tuesday-sunil-arora","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी बैठक: सुनील अरोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनाव को लेकर आयोग की तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी बैठक: सुनील अरोड़ा
Sat, 26 Sep 2020 05:11 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील अरोड़ा
- फोटो : ANI
देश में 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा, बिहार चुनाव के साथ ही 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने थे, लेकिन कुछ राज्य भी चुनाव नहीं चाहते हैं। लिहाजा आयोग ने मंगलवार को समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यों का पक्ष सुनने के बाद उपचुनाव पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
उपचुनाव की बात करें तो मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 28 सीटों पर मतदान होना है। वहीं, गुजरात और उत्तर प्रदेश में आठ-आठ सीटों पर उपचुनाव होना है। झारखंड में दो, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट, पश्चिम बंगाल में चार, ओडिशा में दो, मणिपुर की 11, कर्नाटक की दो और पुडुचेरी की एक सीट पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन