फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations of another Mega Show of Opposition Unity on March 27 at house of NCP chief sharad pawar

सोनिया के बाद अब शरद पवार के घर जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज

Tue, 20 Mar 2018 05:49 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
Preparations of another Mega Show of Opposition Unity on March 27 at house of NCP chief sharad pawar
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजग के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश लगातार तेज हो रही है। इस मुहिम के तहत बीते 13 मार्च को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर 20 दलों के जमावड़े के बाद अब एनसीपी के मुखिया शरद पवार के घर पर 27 मार्च को विपक्षी एकता का एक और मेगा शो की तैयारी की जा रही है। इस दिन एक मंच पर इकट्ठा होने के लिए टीएमसी, टीआरएस, टीडीपी, बीजेडी सहमत हैं। जबकि अन्य दलों के नेताओं से खुद पवार और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी व्यक्तिगत रूप से संपर्क साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खुद पवार न्योता देंगे।
विज्ञापन


एनसीपी मुखिया पवार के बेहद करीबी एक सांसद के मुताबिक फिलहाल 27 मार्च को डिनर पर इकट्ठा होने की तैयारी है। पवार चाहते हैं कि तीसरा मोर्चा या किसी अन्य मोर्चा के बदले गैरराजग मोर्चा बनाने पर राजी हों। डिनर के दौरान इन्हीं संभावनाओं पर बातचीत होगी।
विज्ञापन


एनडीए से अलग होने के बाद टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू, टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बीजेडी के मुखिया नवीन पटनायक ने इस प्रस्ताव पर हामी भर दी है। हालांकि दलों के नेताओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए इसकी तिथि को आगे पीछे किया जा सकता है। मगर जमावड़ा इसी महीने के अंत में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पवार महाराष्ट्र में भाजपा से गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद विपक्षी एकता की मुहिम में पूरी ताकत लगा रहे हैं। जबकि ममता बीत एक साल से इस दिशा में प्रयास कर रही हैं। एनसीपी सूत्रों ने माना कि ममता नहीं चाहती कि लोकसभा चुनाव में गैरराजग दलों का नेतृत्व कांग्रेस के हाथों में हो।


यही कारण है कि वह बीते एक साल से गैरकांग्रेस दलों के नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। सोमवार को भी उन्होंने टीआरएस के मुखिया केसीआर से कोलकाता में मुलाकात की है। इससे पहले वह सपा, टीडीपी, बसपा, बीजेडी सहित कई अन्य दलों के नेताओं से संपर्क साध चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed