फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   preparations for easing of restrictions on decrease in corona cases in Mumbai

मुंबई: कोरोना के मामले घटने पर प्रतिबंधों में ढील की तैयारी, महिला पुलिस कर्मियों के लिए भी खुशखबर

Sat, 29 Jan 2022 02:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 02:44 AM IST
सार

राज्य सरकार और टास्क फोर्स के साथ चर्चा कर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। अगले हफ्ते से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
preparations for easing of restrictions on decrease in corona cases in Mumbai
मुंबई में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट के चलते शीघ्र ही प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी की जा रही है। मुंबई में बाग, खेल के मैदान, पर्यटक स्थल, पार्क, चिड़ियाघर, संग्रहालय को शर्तों के साथ खोलने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी का कहना है कि मुंबई में कोरोना के मामलों में कमी आयी है। राज्य सरकार और टास्क फोर्स के साथ चर्चा कर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। अगले हफ्ते से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


काकानी ने कहा कि अगर मुंबई में इसी तरह कोरोना के मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, तो कुछ अन्य प्रतिबंधों में भी ढील दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना में बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और सुबह टहलना कारगर साबित हो रहे हैं। इसलिए मैदान और उद्यान को खोलने की योजना है। साथ ही होटल और रेस्तरां खुले का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के घंटे घटे
राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने एक आदेश जारी कर महाराष्ट्र की महिला पुलिसकर्मियों को खुशखबरी दी। डीजीपी के आदेश के मुताबिक कि अब पूरे महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मियों को अब 12 के बजाय आठ घंटे ड्यूटी करनी होगी। महिला कर्मियों के लिए नया छोटा कार्य दिवस प्रयोगात्मक आधार पर लागू किया जाएगा। आम तौर पर, पुरुष और महिला दोनों कर्मियों की 12 घंटे की ड्यूटी होती है।

गुरुवार को जारी डीजीपी के निर्देश में कहा गया है कि महिलाओं के लिए आठ घंटे की ड्यूटी अगले आदेश तक लागू रहेगी। इसमें कहा गया है कि यूनिट कमांडरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आदेश को लागू किया जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला अधिकारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।


अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यह व्यवस्था नागपुर शहर, अमरवती शहर और पुणे ग्रामीण में लागू की गई थी। हालांकि आपात स्थिति में या त्योहारों के दौरान महिला कर्मियों की ड्यूटी के घंटे बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन यह केवल संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों या पुलिस उपायुक्तों की अनुमति से ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed