फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation to open tourism industry from January 1

अंतिम फैसला बाकी: पहली जनवरी से पर्यटन उद्योग खोलने की तैयारी, एक्शन प्लान पर चल रहा काम

Thu, 30 Sep 2021 05:59 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 30 Sep 2021 05:59 AM IST
सार

पिछले डेढ़ साल से पर्यटन उद्योग बंद रहने से एक बड़े वर्ग से रोजगार छिन गया है। इसका सीधी लाभ अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा।  

विज्ञापन
Preparation to open tourism industry from January 1
कश्मीर - फोटो : Istock

विस्तार

देश में रिकॉर्ड टीकाकरण और कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण सरकार 1 जनवरी, 2022 से पर्यटन उद्योग को खोलने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद पर्यटन के माध्यम से अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना है।

विज्ञापन


इसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू होंगी। इसके अलावा पहले पांच लाख पर्यटकों को निशुल्क टूरिस्ट वीजा भी दिया जाएगा। यदि 15 दिसंबर तक हालात ठीक रहतेे हैं तो फिर नए साल पर देशी-विदेशी पर्यटकों को भारत भ्रमण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले साल मार्च से बंद पर्यटन उद्योग को खोलने का एक्शन प्लान तैयार हो रहा है। हालांकि, आखिरी फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय, स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय लेगा। इसके अलावा कैबिनेट की मंजूरी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण और संक्रमण दर में कमी के बाद महामारी में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए लॉकडाउन की बंदिशों को खत्म किया जा रहा है। यही कारण है कि राज्यों ने उद्योग-धंधे, ट्रांसपोर्ट के बाद अब स्कूलों को खोलना शुरू कर दिया है। इसी के चलते केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

इन्हें होगा लाभ
नए साल पर पर्यटन उद्योग को खोला जाता है तो उसका लाभ होटल, उससे जुड़े कर्मी, कैब-टैक्सी, टूर ऑपरेटर, गाइड आदि को होगा। दरअसल दुनियाभर में टूरिज्म इंडस्ट्री ही किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देती है, क्योंकि इसमें सबसे अधिक रोजगार जुड़ा होता है। दूसरा इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू हो जाएंगी।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री  जी किशन रेड्डी ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते पर्यटन उद्योग बंद पड़ा है। दिसंबर तक अधिकतम वैक्सीन लगने और संक्रमण कम होने के कारण जनवरी में पर्यटन उद्योग को खोलने की सोच रहे हैं।


इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। परिस्थितियों के आधार पर ही खोला जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय, स्वास्थ्य, विदेश मंत्रालय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed