फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prem Singh Tamang elected leader of SKM legislature party Decision will be taken soon in Arunachal also

Assembly Election: सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को चुना गया विधायक दल का नेता; अरुणाचल में भी जल्द होगा फैसला

Mon, 03 Jun 2024 12:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jun 2024 12:20 PM IST
सार

रविवार की रात को सभी 31 नवनिर्वाचित विधायक सीएम के आधिकारिक आवास पर उपस्थित हुए। सीएम आवास में हुई बैठक में एसकेएम के प्रधान सचिव अरुण उप्रेती ने विधायक दल के नेता के रूप में तमांग के नाम का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
Prem Singh Tamang elected leader of SKM legislature party Decision will be taken soon in Arunachal also
प्रेम सिंह तमांग - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए।सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने भारी बहुमत के साथ जीत हसिल की। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर पेमा खांडू सरकार (भाजपा) की वापसी हुई। बता दें कि दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी सीट से जीत हासिल की। सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग ने एसकेएम का विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ अब वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। अरुणाचल प्रदेश में भी अब जल्द फैसला होने वाला है।  
विज्ञापन


सीएम आवास में रविवार को हुई चर्चा 
रविवार की रात को सभी 31 नवनिर्वाचित विधायक सीएम के आधिकारिक आवास पर उपस्थित हुए। सीएम आवास में हुई बैठक में एसकेएम के प्रधान सचिव अरुण उप्रेती ने विधायक दल के नेता के रूप में तमांग के नाम का प्रस्ताव रखा। संघा विधायक सोनम लामा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। तमांग को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी के नेताओं ने तमांग को चुनाव के लिए बधाई दी और उनके साथ मिलकर काम करने की शपथ ली। विधानसभा चुनाव में सिक्किम की 31 सीटों में एसकेएम ने 31 पर जीत हासिल की है. बता दें कि नतीजे रविवार को जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


सिक्किम के अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। राज्य की 60 सीटों पर भाजपा ने 46 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा कांग्रेस को एक, एनपीपी को पांच और अन्य को आठ सीटों पर जीत मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed