फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pregnant govt employee loses child after being 'denied' leave in Odisha’s Kendrapada

शर्मनाक: सरकारी दफ्तर में प्रसव पीड़ा फिर भी गर्भवती को अवकाश नहीं, मातम में बदली खुशी; अब CDPO के खिलाफ जांच

Wed, 30 Oct 2024 12:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 12:06 AM IST
सार

शर्मनाक: ओडिशा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां कार्यालय में प्रसव पीड़ा के दौरान सीडीपीओ द्वारा छुट्टी देने से कथित तौर पर मना करने के बाद एक सरकारी कर्मचारी ने गर्भ में ही अपने बच्चे को खो दिया।

विज्ञापन
Pregnant govt employee loses child after being 'denied' leave in Odisha’s Kendrapada
अवकाश नहीं मिलने पर गर्भवती महिला ने खोया बच्चा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा से एक इंसानियत को शर्मसार वाली खबर सामने आ रही है। जहां ओडिशा सरकार की 26 वर्षीय कर्मचारी ने दावा किया है कि केंद्रपाड़ा जिले में स्थित अपने कार्यालय में प्रसव पीड़ा के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) द्वारा छुट्टी देने से कथित तौर पर मना करने के बाद उसने गर्भ में ही अपने बच्चे को खो दिया। दावा किया जा रहा है कि यह घटना 25 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन मंगलवार महिला ने मीडियाकर्मियों के सामने अपनी व्यथा बताई। 
विज्ञापन


कर्मचारी का आरोप
जिले के डेराबिश ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी वर्षा ने कहा कि वह गर्भावस्था के सातवें महीने में थी और काम पर उसे बहुत तेज दर्द महसूस हुआ। जिसको लेकर कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसने सीडीपीओ स्नेहलता साहू और अन्य अधिकारियों से उसे अस्पताल ले जाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने उसकी दलीलों को नजरअंदाज कर दिया। इसके साथ ही वर्षा ने यह भी दावा किया कि स्नेहलता ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


केंद्रपाड़ा के अस्तपाल में कराया गया भर्ती
कार्यालय में अचनाक से उठे दर्द के बाद वर्षा के रिश्तेदार उसे केंद्रपाड़ा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां अल्ट्रासाउंड से पता चला कि उसके बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीपीओ पर कार्रवाई की मांग
पीड़ित वर्षा ने इस मामले में की शिकायात जिला कलेक्टर से की। इसके साथ ही सीडीपीओ स्नेहलता साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वर्षा ने सीडीपीओ पर मानसिक उत्पीड़न और घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सीडीपीओ ने कहा कि उन्हें वर्षा की पीड़ा के बारे में जानकारी नहीं है।

घटना पर डिप्टी सीएन ने जताया दुख
इस घटना के प्रकाश में आते ही राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने केंद्रपाड़ा कलेक्टर से घटना के बारे में चर्चा की और उन्हें तुरंत विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।


एडीएम नीलू मोहपात्रा ने लिया मामले का संज्ञान
इसके साथ ही इस मामले में केंद्रपाड़ा की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नीलू मोहपात्रा ने कहा शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद हम कार्रवाई करेंगे। वहीं केंद्रपाड़ा की डीएसडब्ल्यूओ मनोरमा स्वैन ने कहा मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। उसके बाद हम अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed