फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pre-school kits to children deprived of TV, internet facilities in Kerala, more than 14 thousand will be benefited

शिक्षा: केरल में टीवी, इंटरनेट सुविधाओं से वंचित बच्चों को प्री-स्कूल किट देंगे, 14 हजार से ज्यादा होंगे लाभांवित

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी तिरुवनंतपुरम, पीटीआई
तिरुवनंतपुरम, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

केरल सरकार प्री-स्कूल बच्चों को गतिविधि पुस्तकें, चार्ट पेपर आदि मुहैया कराएगी। यह कदम  इसलिए उठाया जा रहा है कि क्योंकि कोरोना काल में स्कूल बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
 

विज्ञापन
pre-school kits to children deprived of TV, internet facilities in Kerala, more than 14 thousand will be benefited
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केरल की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीणा जॉर्ज ने रविवार को कहा कि टीवी या इंटरनेट सुविधाओं से वंचित प्री-स्कूल बच्चों को गतिविधि पुस्तकें, चार्ट पेपर और क्रेयॉन युक्त किट प्रदान की जाएंगी। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी शिक्षा बाधित न हो।

विज्ञापन


मंत्री जॉर्ज ने कहा कि राज्य भर में 14,102 बच्चों को ये किट वितरित की जाएंगी। मंत्री ने पथानमथिट्टा जिले के कुलशेखरपति में एक बच्चे को एक किट सौंपकर इस पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन किट का वितरण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआत में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जून 2020 से विक्टर्स चैनल के माध्यम से एक कार्यक्रम- 'किलिकोंचल' शुरू किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चों की प्री-स्कूल शिक्षा कोविड महामारी के दौरान बाधित न हो। कार्यक्रम का दूसरा चरण 2021 में शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि, यह पाया गया कि कई बच्चे कार्यक्रम नहीं देख सके क्योंकि उनके पास घर पर इंटरनेट या टीवी की सुविधा नहीं थी या पर्याप्त सिग्नल न पहुंच पाने के कारण वे इसे नहीं देख सके। मंत्री ने कहा कि इसलिए, विभाग प्री-स्कूल के बच्चों को किट प्रदान करने की योजना लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed