फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prayagraj college chairman could not get relief from Supreme Court, accused of getting post by fraud

प्रयागराज के कॉलेज के चेयरमैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, फर्जीवाड़ा कर पद हासिल करने का आरोप

Sun, 17 Nov 2019 06:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Nov 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj college chairman could not get relief from Supreme Court, accused of getting post by fraud
सांकेतिक तस्वीर

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के चेयरपर्सन को किसी तरह का राहत देने से इनकार कर दिया है। चेयरपर्सन पर गलत तरीके से इस पद को हासिल करने का आरोप है। ये कॉलेज महर्षि दयानंद संस्थान के अंतगर्त है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संबंद्ध है।

विज्ञापन


जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस विनीत नारायण की पीठ ने चेयरपर्सन पंकज जायसवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का चल रहे मुकदमे को निरस्त करने की गुहार की थी। पीठ ने जायसवाल को राहत देने से इनकार करते हुए ट्रायल झेलने के लिए कहा है। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मुकदमा को निरस्त करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक, जून 2016 में महर्षि दयानंद संस्थान में चुनाव हुए थे। आरोप है कि पंकज जायसवाल ने फर्जीवाड़ा कर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज का चेयरमैन का पद हासिल कर लिया। साथ ही उन्होंने आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक का पद ही हासिल कर लिया। इसके बाद पंकज जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। नवंबर, 2017 में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है। इसके बाद जायसवाल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मुकदमा निरस्त करने की गुहार की थी लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन यहां भी कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार करते हुए मुकदमा झेलने के लिए कहा है।


शिकायकर्ता वकील उपेन्द्र विक्रम सिंह के मुताबिक, पंकज जायसवाल केखिलाफ जमानत वारंट जारी है। लेकिन वह अदालत से भागते फिर रहे हैं। चार्जशीट दायर हाने के बावजूद वह पद पर बने हुए हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2013 के एक मामले में हाईकोर्ट ने जायसवाल के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी भी की थी, बावजूद इसके तमाम नियमों को ताक पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें कॉलेज का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed