फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pravin Togadia wrote to PM Modi, Do not get swayed by intoxication of power

तोगड़िया ने पीएम मोदी को लिखा खत, कहा- सत्ता के नशे में आकर बहके नहीं

Thu, 15 Mar 2018 09:54 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Pravin Togadia wrote to PM Modi, Do not get swayed by intoxication of power
प्रवीण तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार ने न तो हिंदुत्व के और न ही विकास को लेकर किए गए वादों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, समान नागरिक संहिता समेत अन्य वादों पर चर्चा के लिए मिलने का वक्त मांगा है। 
विज्ञापन


विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने लिखा कि चुनाव जीतना वोटर लिस्ट, ईवीएम और पर्सेंटेज का खेल है। लेकिन वादों को पूरा करने वाला प्रजा लक्ष्यी नेता बनता है। भाई, सत्ता और और सत्ता हासिल करने की इच्छा में कृपया वह बहकें नहीं। यह एक तरह की जड़ता है न कि राष्ट्र निर्माण। 
विज्ञापन


पत्रकारों के साथ पत्र साझा करते हुए तोगड़िया ने कहा कि वह और मोदी पिछले 12 साल से एक दूसरे से नहीं मिले हैं और न ही बात की है लेकिन वह हिंदुओं के वादों को लेकर अपने मोटा भाई (बड़े भाई मोदी) से मिलना और बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोगड़िया ने मोदी से की भावनात्मक अपील

Pravin Togadia wrote to PM Modi, Do not get swayed by intoxication of power
प्रवीण तोगड़िया
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर के अलावा कोई अन्य इमारत या मस्जिद का निर्माण नहीं हो सकता। इस लक्ष्य को संसद में कानून बनाकर ही हासिल किया जा सकता है और भाजपा के पास लोकसभा में इसके लिए पूर्ण बहुमत भी है। 

किसानों की चिंताओं को उठाते हुए विहिप नेता ने कहा कि उन्हें किसी भी किंतु परंतु के अपनी फसल पर आने वाले कुल खर्च का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। साथ ही कृषि उपकरणों पर कोई जीएसटी नहीं लगना चाहिए और किसानों का कर्ज भी माफ किया जाना चाहिए।

उन्होंने अपने पत्र का अंत एक भावनात्मक अपील के साथ किया। उन्होंने लिखा कि अभी भी देर नहीं हुई है। आइए, हम पुराने दिनों की तरह एक साथ बैठकर दिल से बात करें और देश को आगे ले जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed