{"_id":"5903d8b44f1c1b9b09c0c2db","slug":"pravin-togadia-wants-carpet-bombing-of-valley-to-stop-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को रोकने के लिए कश्मीर घाटी में बम बरसाए सरकार: तोगड़िया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों को रोकने के लिए कश्मीर घाटी में बम बरसाए सरकार: तोगड़िया
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 29 Apr 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद नेता प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को सरकार से मांग की कि सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों को रोकने के लिए कश्मीर घाटी में बम बरसाए जाएं। यहां परशुराम जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए विहिप नेता ने कहा कि उड़ी और कुपवाड़ा में सैन्य शिविरों पर हमले के बाद सरकार को आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर किए जा रहे ऐसे हमलों को रोकने के लिए कश्मीर घाटी में भारी बमबारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सैन्य शिविरों पर हमले और पत्थरबाजी की घटनाओं को युद्ध के रूप में मानना चाहिए और सरकार को इन क्षेत्रों में भारी संख्या में बम गिराने चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों में द्वेष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकी सुरक्षा बलों को साथ युद्ध कर रहे हैं ऐसे में सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन